भारत में कितने राज्य हैं ?

भारत में कितने राज्य हैं ? – Bharat me kitne rajya hai ?

भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है भारत की राजधानी नई दिल्ली है भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किमी है और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या लगभग 121 करोड़ है क्या आप जानते हैं भारत में कितने राज्य हैं ? – Bharat me kitne rajya hai ? इस पोस्ट में हम आपको भारत के राज्य , उनकी राजधानियाँ और स्थापना तिथि आदि के विषय में बताएंगे।

भारत में कितने राज्य हैं ? – Bharat me kitne rajya hai ?

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं । 

क्रं. सं.राज्यराजधानीस्थापना दिवस 
1आंध्र प्रदेशहैदराबाद (प्रस्तावित राजधानी अमरावती)01 अक्टूबर  1953
2अरुणाचल प्रदेशईटानगर20 फरवरी, 1987
3असमदिसपुर26 जनवरी 1950
4बिहारपटना01 अप्रैल 1912
5छत्तीसगढ़रायपुर01 नवंबर 2000
6गोवापणजी30 मई 1987
7गुजरातगांधीनगर1 मई 1960
8हरियाणाचंडीगढ़01 नवंबर 1966
9हिमाचल प्रदेशशिमला25 जनवरी 1971
10झारखंडरांची15 नवंबर 2000
11कर्नाटकबेंगलुरु01 नवंबर 1956
12केरलतिरुवनंतपुरम1 नवंबर 1956
13मध्य प्रदेशभोपाल01 नवंबर 1956
14महाराष्ट्रमुंबई1 मई 1960
15मणिपुरइंफाल21 जनवरी 1972
16मेघालयशिलांग21 जनवरी 1972
17मिजोरमआइजोल20 फ़रवरी 1987
18नगालैंडकोहिमा01 दिसंबर 1963
19ओडिशाभुवनेश्वर01 अप्रैल 1936
20पंजाबचंडीगढ़01 नवंबर 1966
21राजस्थान जयपुर01 नवंबर 1956
22सिक्किमगंगटोक16 मई 1975
23तमिलनाडुचेन्नई26 जनवरी 1950
24तेलंगानाहैदराबाद02 जून 2014
25त्रिपुराअगरतला21 जनवरी 1972
26उत्तर प्रदेशलखनऊ24 जनवरी 1950
27उत्तराखंडदेहरादून व गैरसैण09 नवंबर 2000
28पश्चिम बंगालकोलकाता01 नवंबर 1956

भारत के राज्य 

  1. आंध्र प्रदेश – आंध्र प्रदेश दक्षिण भारत में स्थित एक राज्य है। जिसकी वर्तमान राजधानी हैदराबाद और प्रस्तावित राजधानी अमरावती है। यह भारत के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित है, पूर्व में बंगाल की खाड़ी के साथ और उत्तर-पश्चिम में तेलंगाना, उत्तर में छत्तीसगढ़, उत्तर-पूर्व में ओडिशा, दक्षिण में तमिलनाडु और और पश्चिम में कर्नाटक के साथ सीमाएँ साझा करता है।। आंध्र प्रदेश का क्षेत्रफल 162,970 वर्ग किमी (62,920 वर्ग मील है।
  2. अरुणांचाल प्रदेश – अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसकी सीमा दक्षिण में असम और नागालैंड राज्यों से लगि है  यह पश्चिम में भूटान, पूर्व में म्यांमार, और उत्तर में चीन के साथ मैकमोहन रेखा पर अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को साझा करता है। ईटानगर अरुणाचल प्रदेश राज्य की राजधानी है। 
  3. असम – असम भारत के उत्तर पूर्व में स्थित राज्य है जिसकी राजधानी दिसपुर है यह राज्य कुल 78,438 वर्ग किमी में फैला है। 
  4. बिहार – बिहार भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी पटना है बिहार का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी है यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 13 वां सबसे बड़ा राज्य है  बिहार की कुल जनसँख्या 104,099,452  है यह जनसंख्या की दृष्टि से देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है बिहार की सीमा एक देश व भारत के तीन राज्यों को स्पर्श करती है इसके उत्तर में नेपाल पूर्व में पश्चिम बंगाल , पश्चिम में उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण में झारखण्ड है 
  5. छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ मध्य भारत में स्थित भारत का एक राज्य है छत्तीसगढ़ पूर्व में दक्षिणी झारखंड और ओडिशा, पश्चिम में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र और उत्तर में पश्चिमी झारखंड और दक्षिण में आंध्र प्रदेश से घिरा है। क्षेत्रवार छत्तीसगढ़ नौवां सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या-वार यह देश का सत्रहवाँ राज्य है
  6. गोवा – गोवा, भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। इसके उत्तर में तेरखोल नदी बहती है जो गोवा को महाराष्ट्र से अलग करती है और दक्षिण में कर्नाटक का उत्तर केनरा जिलास्थित है। पूर्व में पश्चिमी घाट और पश्चिम में अरब सागर है।
  7. गुजरात – यह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है। राज्य पश्चिम में क्रमशः अरब सागर, उत्तर और उत्तर-पूर्व में पाकिस्तान और राजस्थान, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश और दक्षिण में महाराष्ट्र से घिरा है।
  8. हरियाणा – हरियाणा एक उत्तर भारतीय राज्य है जो 3 तरफ से नई दिल्ली को घेरे हुए है राज्य पूर्व में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में पंजाब, उत्तर में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में राजस्थान से घिरा हुआ है।
  9. हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक हिमालयी राज्य है जिसकी राजधानी शिमला है इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 55673 वर्ग किमी. है। हिमाचल प्रदेश के उत्तर में जम्मू कश्मीर, दक्षिण में हरियाणा, दक्षिण- पश्चिम में पंजाब, दक्षिण पूर्व में उत्तराखंड राज्य और पूर्व में तिब्बत है
  10. झारखंड – झारखंड भारत के पूर्व में स्थित राज्य है झारखंड पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़, उत्तर में बिहार और दक्षिण में ओडिशा से घिरा है।
  11. कर्नाटक – कर्नाटक दक्षिण-पश्चिम भारत में अरब सागर के तट पर स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी बेंगलुरु है। 
  12. केरल – केरल भारत के उष्णकटिबंधीय मालाबार तट पर स्थित राज्य है केरल में अरब सागर का लगभग 600 किमी तट है। 
  13. मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी भोपाल है मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया मध्य प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है जो  1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था इस दिन मध्यप्रदेश से अलग होकर  छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी।  तथा मध्य  प्रदेश जनसँख्या की दृष्टि से पांचवा सबसे बड़ा राज्य है|मध्य प्रदेश राज्य के उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है
  14. महाराष्ट्र – महाराष्ट्र भारत के पश्चिमी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में एक राज्य है सतपुड़ा पर्वतमाला राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है, जबकि अजंता और सतमाला पर्वतमाला राज्य के मध्य भाग से गुजरती हैं। अरब सागर महाराष्ट्र की पश्चिमी सीमा कीबनाता है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश उत्तरी सीमा में स्थित हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की पूर्वी सीमा बनाता है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश इसके दक्षिणी किनारे पर हैं।
  15. मणिपुर – मणिपुर भारत के पूर्वी सीमा पर स्थित है। यह पूर्व में म्यांमार (बर्मा), उत्तर में नागालैंड राज्य, पश्चिम में असम राज्य और दक्षिण में मिजोरम और म्यांमार राज्य से घिरा है।
  16. मेघालय – मेघालय पूर्वोत्तर भारत में एक राज्य है यह असम से उत्तर और पूर्व में और बांग्लादेश द्वारा दक्षिण और पश्चिम में घिरा हुआ है।
  17. मिजोरम – मिजोरम पूर्वोत्तर भारत में एक राज्य है, जिसका राजधानी आइज़ोल है।
  18. नागालैंड – पूर्वोत्तर भारत में स्थित नागालैंड एक पहाड़ी राज्य है यह पूर्व में म्यांमार, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम, और दक्षिण में मणिपुर से घिरा है।
  19. ओडिशा – ओडिशा (पूर्व में उड़ीसा), बंगाल की खाड़ी पर एक पूर्वी भारतीय राज्य है 
  20. पंजाब – पंजाब देश के उत्तर-पश्चिमी कोने में स्थित है  पंजाब के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में हरियाणा और राजस्थान हैं।
  21. राजस्थान – राजस्थान भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी जयपुर है जिसकी कुल जनसँख्या 6,85,48,437 और कुल क्षेत्रफल 3,42,239 किमी²  हैराजस्थान राज्य की सीमा  पांच राज्यों व एक देश से लगी है इसके उत्तर में पंजाब व हरियाणा, दक्षिण में गुजरात ,  पूर्व  में उत्तर प्रदेश , दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेश तथा पश्चिम में पाकिस्तान है
  22. सिक्किम – सिक्किम पूर्वोत्तर भारत में एक राज्य है, जिसकी सीमा भूटान, तिब्बत और नेपाल से लगती है
  23. तमिलनाडु – तमिलनाडु, एक दक्षिण भारतीय राज्य है, जिसकी राजधानी चेन्नई है तमिलनाडु उत्तर में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक पश्चिम में केरल, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिंद महासागर से घिरा हुआ है।
  24. तेलंगाना – तेलंगाना दक्षिणी भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी हैदराबाद है यह राज्य 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग हुआ था।
  25. त्रिपुरा – त्रिपुरा उत्तर-पूर्व भारत का एक राज्य है जो बांग्लादेश, मिजोरम और असम से सीमाएँ बनाता है। यह उत्तर, दक्षिण और पश्चिम में बांग्लादेश से घिरा हुआ है
  26. उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है यह जनसँख्या की दृष्टि से भरत का सबसे बड़ा राज्य व क्षेत्रफल की दृष्टि चौथा सबसे राज्य है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है।उत्तर प्रदेश की सीमा कुल 9 राज्यों से लगी है , राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है
  27. उत्तराखंड – उत्तराखंड रराज्य की स्थापना उत्तर प्रदेश के 13 पहाड़ी जिलो को अलग करके 9 नवम्बर 2000 को देश के 27 वें  तथा हिमालयी राज्यों के क्रम में 11 वें राज्य के रूप में उत्तराँचल नाम से एक नए राज्य का गठन किया गया और  1 जनवरी 2007 को इस राज्य का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया |
  28. पश्चिम बंगाल – पश्चिम बंगाल, हिमालय और बंगाल की खाड़ी के बीच पूर्वी भारत का एक राज्य है। इसकी राजधानी, कोलकाता है राज्य के भूमि सीमाएँ पूर्व में बांग्लादेश को छूती हैं और पश्चिम में नेपाल से अलग हो जाती हैं, भूटान उत्तर-पूर्व में स्थित है, जबकि सिक्किम उत्तर में है। पश्चिम में बिहार और झारखंड राज्य हैं, जबकि दक्षिण में ओडिशा और बंगाल की खाड़ी स्थित है। 

Also read…

भूकंप कैसे आता है ?

भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है?

1 thought on “भारत में कितने राज्य हैं ?”

Leave a Comment