Current Affairs in Hindi April 2019
Current Affairs in Hindi April 2019
करंट अफेयर्स अप्रैल 2019
यहाँ अप्रैल 2019 माह की समसामयिक घटनाओ से सम्बंधित प्रश्न व उनके उत्तर व्याख्या सहित दिए गए है इस पेज में करंट अफेयर्स प्रतिदिन अपडेट किये जाते है रोजाना करंट अफेयर्स पढने के लिए इस पेज को विजिट करे यदि नए प्रश्न अपडेट नहीं हुए है तो पेज को एक बार रिफ्रेश कर ले |
नोट – इस पेज में करंट अफेयर्स प्रतिदिन अपडेट किये जाते है
मार्च 2019 करंट अफेयर्स के लिए यहाँ क्लिक करें
फ़रवरी 2019 करंट अफेयर्स के लिए यहाँ क्लिक करें
जनवरी 2019 करंट अफेयर्स के लिए यहाँ क्लिक करें
दिसम्बर 2018 करंट अफेयर्स के लिए यहाँ क्लिक करें
30 April 2019 Current Affairs
◾ किस बैंक ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन कार लोन की शुरुआत की है ?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक
29 April 2019 Current Affairs
◾किस देश की सरकार ने बुर्के पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर – श्रीलंका
श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद बुर्के पर प्रतिबन्ध लगा दिया है सरकार के अनुसार इससे इंसान की पहचान करने में परेशानी होती है|
◾ ओड़िशा में हाल ही में किस चक्रवाती तूफ़ान के आने की चेतावनी जारी की गयी है ?
उत्तर – फानी
◾ कौन महिला अंपायर पुरुष मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बन गयी है?
उत्तर – क्लेयर पोलोसाक
क्लेयर पोलोसाक पुरुष मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बन गयी है उन्होंने नामीबिया और ओमान के बीच खेले गए मैच में अंपायरिंग की |
28 April 2019 Current Affairs
◾ भारतीय मेडिकल अनुसन्धान परिषद् ने हाल ही में मेरा इंडिया अभियान लांच किया यह अभियान किससे सम्बंधित है?
उत्तर – मलेरिया उन्मूलन
भारतीय मेडिकल अनुसन्धान परिषद् ने हाल ही में मलेरिया उन्मूलन के लिए मेरा (MERA : Malaria Elimination Research Alliance) इंडिया अभियान लांच किया है|
◾ इंडोनेशिया ने हाल ही में रामायण की थीम पर आधारित एक विशेष डाक टिकट जारी किया, इसे किसके द्वारा डिजाईन किया गया है?
उत्तर – बापक न्योमन नुआर्ता
27 April 2019 Current Affairs
◾ भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) महात्मा गांधी सीरीज के 20 रुपए के नए नोट को जल्द ही जारी करेगा इस नोट के पीछे किसकी तस्वीर होगी?
उत्तर – एलोरा की गुफाओं की
26 April 2019 Current Affairs
◾ विश्व बौद्धिक संपदा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 26 अप्रैल
◾ विश्व बौद्धिक संपदा दिवस-2019 का विषय क्या है?
उत्तर -आईपी एंड स्पोर्ट्स (Reach for Gold: IP and Sports)
◾ किस पूर्व सेना प्रमुख को देश सेशल्स का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
उत्तर – जरनल दलबीर सिंह सुहाग
25 April 2019 Current Affairs
◾ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर – दोहा, क़तर
◾ विश्व मलेरिया दिवस पूरे विश्व में 25 अप्रैल 2019 को मनाया गया इस इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस की थीम क्या है?
उत्तर – “जीरो मलेरिया स्टार्ट्स विथ मी (Zero malaria starts with me)”
◾ वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक-2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 80वां
24 April 2019 Current Affairs
◾राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 24 अप्रैल
◾किस देश ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने पर रामायण पर आधारित डाक टिकट जारी किया है?
उत्तर – इंडोनेशिया
23 April 2019 Current Affairs
◾ विश्व पुस्तक एवं कॉपीराईट दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 23 अप्रैल
◾किस टीम ने हाल ही में संतोष ट्रॉफी 2019 का ख़िताब जीता है?
उत्तर – सर्विसेज
सर्विसेस ने दूसरे हाफ में मेजबान पंजाब को को 1-0 से हराकर छठी बार संतोष ट्रॉफी के राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली है|
22 April 2019 Current Affairs
◾ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर – दोहा, क़तर
◾विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 22 अप्रैल
इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “प्रोटेक्ट द स्पीशीज” है|
21 April 2019 Current Affairs
◾इजराइल का प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – बेंजामिन नेतन्याहू
◾सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 21 अप्रैल
20 April 2019 Current Affairs
◾ मई 2019 में वरुण-19 नौसैनिक युद्धाभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जाएगा?
उत्तर – फ्रांस
◾ किसे भारत सरकार की ओर से दक्षिण अफ्रीका में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
उत्तर – जयदीप सरकार
◾ हाल ही में किस देश ने अपने पहले उपग्रह रावण-1 का सफलतापूर्ण प्रक्षेपण किया है?
उत्तर – श्रीलंका
19 April 2019 Current Affairs
◾विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2019 में भारत किस स्थान पर है?
उत्तर – 140वें
अंतरराष्ट्रीय संस्था, रिपोर्टर्स विदऑउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) द्वारा 18 अप्रैल 2019 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 की रिपोर्ट जारी की गयी इस सूचनांक में भारत 140 वें स्थान पर है| इस सूची में भारत 2018 में 138 वे तथा 2017 में 136वें स्थान पर था|
◾ किस देश ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच किया है?
उत्तर – नेपाल
18 April 2019 Current Affairs
◾ टाइम मैगजीन ने साल 2019 के शीर्ष 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है इसमें किन तीन भारतीयों को जगह मिली है?
उत्तर – मुकेश अंबानी, अरुंधति काटजू और मेनका गुरुस्वामी
◾ विश्व का सबसे बड़ा इंडोर वॉटरफॉल किस एअरपोर्ट पर शुरू किया गया है?
उत्तर – चांगी एअरपोर्ट (सिंगापुर)
◾हाल ही में नासा ने किस मिशन के तहत शनि ग्रह के चांद टाइटन पर मीथेन की गहरी झील होने की घोषणा की है ?
उत्तर – कैसिनी
17 April 2019 Current Affairs
◾ किस देश में गूगल ने हाल ही में आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस केंद्र आरंभ किया है?
उत्तर – घाना
◾किस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिको द्वारा केपलर-47 प्रणाली का तीसरा ग्रह खोजा है?
उत्तर – सैन डिएगो विश्वविद्यालय (स.रा.अ.)
16 April 2019 Current Affairs
◾ किस देश ने विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया है ?
उत्तर – चीन
◾ किस महासागर में वैज्ञानिकों ने 11 हज़ार मीटर की गहराई में तैलीय पदार्थों को अपना भोजन करने वाले बैक्टीरिया की खोज की है?
उत्तर – प्रशांत महासागर
◾ ‘पुलित्जर पुरस्कार’ 2019 से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर – न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल
न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार से संबंधित जानकारियां सामने लाने के लिए ‘पुलित्जर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है
◾ हाल ही में किसे केनरा बैंक का एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया गया है ?
उत्तर – आर. ए. शंकरनारायणन
15 April 2019 Current Affairs
◾विश्व के सबसे बड़े विमान ने हाल ही में किस स्थान से सफल उड़ान भरी है ?
उत्तर – कैलिफ़ोर्निया
◾विश्व के सबसे बड़े विमान ने हाल ही में सफल उड़ान भरी है इस विमान का क्या नाम है?
उत्तर – स्ट्रैटोलॉन्च
इस विमान का उपयोग अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया जायेगा
14 April 2019 Current Affairs
◾हाल ही में अल्जीरिया का अंतरिम राष्ट्रपति किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अब्देलकादर बेनसलाह
अब्देलकादर बेनसलाह को अल्जीरिया का अंतरिम राष्ट्रपति किसे नियुक्त किया गया है उन्हें यह पद तत्कालीन राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ बोउतेफ्लिका के अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद दिया गया |
13 April 2019 Current Affairs
◾ भारत और सिंगापुर के बीच 12वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘बोल्ड कुरूक्षेत्र-2019’ का आयोजन कहाँ किया गया था?
उत्तर – बबीना (झाँसी), उत्तर प्रदेश
◾ किस देश में आदि मानव की नई प्रजाति के जीवाश्म मिले हैं?
उत्तर – फिलिपींस
12 April 2019 Current Affairs
◾ जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर – नज़मा अख्तर
◾कौन सा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित करेगा?
उत्तर – रूस
◾अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 12 अप्रैल
11 April 2019 Current Affairs
◾किस भारतीय महिला क्रिकेटर को विजडन लीडिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है?
उत्तर – स्मृति मंधाना
◾हाल ही में किसे आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का प्रथम मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है?
उत्तर – विक्रम नाथ
10 April 2019 Current Affairs
◾ तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखा है?
उत्तर – पुरैच्ची तलैवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल रेलवे स्टेशन
◾भारत और किस देश की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र’ का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर – सिंगापूर
भारत और सिंगापुर की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र अभ्यास-2019’ का आयोजन झांसी के बबीना में किया जा रहा है|
◾ विश्व होम्योपैथी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 अप्रैल
9 April 2019 Current Affairs
◾ अमेरिका ने 08 अप्रैल 2019 को किस देश की सेना रिवॉल्युशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है ?
उत्तर – ईरान
◾ भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रमुख कोच किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर – ग्राहम रीड (ऑस्ट्रेलिया)
8 April 2019 Current Affairs
◾किस राज्य में हैब्रोस्टेम प्रजाति की मकड़ी की खोज की गयी है?
उत्तर – केरल
◾लक्ष्मी विलास बैंक का विलय किस फाइनेंसिंग कम्पनी के साथ किया जायेगा?
उत्तर – इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
7 April 2019 Current Affairs
◾ फीफा परिषद के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन बन गए हैं?
उत्तर – प्रफुल्ल पटेल
प्रफुल्ल पटेल फीफा परिषद के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं वे वर्तमान में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष है|
◾भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नए अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर – विक्रम किर्लोस्कर
◾ विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 7 अप्रैल
6 April 2019 Current Affairs
◾ विश्व बैंक के नए अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर – डेविड माल्पास
05 अप्रैल 2019 को अमेरिकी वित्त विभाग के डेविड माल्पास को विश्व बैंक के 13वें अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इससे पहले विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम थे जिन्होंने हाल ही में अचानक इस्तीफा दे दिया था
5 April 2019 Current Affairs
◾ फीफा द्वारा 04 अप्रैल 2019 को जारी विश्व रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 101वां
◾ हाल ही में वैज्ञानिको स्टीफन हॉकिंग के किस सिद्धांत को मानने से इनकार किया है?
उत्तर – डार्क मैटर
4 April 2019 Current Affairs
◾ किस देश ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘जायेद मेडल’ से नवाजने का फैसला किया है
उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात
◾किस देश में 5जी नेटवर्क विश्व में सबसे पहले लॉन्च होगा?
उत्तर – दक्षिण कोरिया
3 April 2019 Current Affairs
◾ गृह मंत्रालय ने साल 2018 का दिल्ली का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन जिसे घोषित किया है?
उत्तर – कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन
◾ नौसैनिक युद्धाभ्यास ऑसीइंडैक्स-2019 का आयोजन किन दो देशो के बीच किया जा रहा है?
उत्तर – भारत और ऑस्ट्रेलिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच तीसरा नौसैनिक युद्धाभ्यास ऑसीइंडैक्स-2019 का आयोजन विशाखापतनम के नौसैनिक अड्डे पर 2 अप्रैल 2019 से किया जा रहा है|
2 April 2019 Current Affairs
◾ विश्व ऑटिज्म जागरुकता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 2 अप्रैल
◾ किस राज्य की कंधमाल हल्दी को विशिष्ट भौगोलिक पहचान के लिए भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्रदान किया गया है?
उत्तर – ओड़िशा
◾ मियामी ओपन 2019 का ख़िताब किसने जीता है?
उत्तर – रॉजर फेडरर
1 April 2019 Current Affairs
◾ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) किसे नियुक्त किया है?
उत्तर – मनु साहनी
◾ स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी है?
उत्तर – ज़ुज़ाना कैपुतोवा
◾ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 01 अप्रैल 2019 को भारतीय रॉकेट पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल (PSLV) सी-45 द्वारा कुल कितने उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है?
उत्तर – 29
◾ओड़िशा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 अप्रैल