Get Study Material & Notification of Latest Posts on Telegram

Current Affairs in Hindi December 2019

Current Affairs in Hindi December 2019

Current Affairs in Hindi December 2019

करंट अफेयर्स दिसम्बर 2019

यहाँ दिसम्बर  2019 माह की समसामयिक घटनाओ से सम्बंधित प्रश्न व उनके उत्तर व्याख्या सहित दिए गए है इस पेज में करंट अफेयर्स प्रतिदिन अपडेट किये जाते है  रोजाना करंट अफेयर्स पढने के लिए इस पेज को विजिट करे यदि नए प्रश्न अपडेट नहीं हुए है तो पेज को एक बार रिफ्रेश कर ले |

 नोट  – इस पेज में करंट अफेयर्स प्रतिदिन अपडेट किये जाते है  

 मासिक करंट अफेयर्स के लिए यहाँ क्लिक करें

  30 December 2019 Current Affairs 

◾आकाशदीप सम्मान-2019 से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर –  ज्ञानरंजन

◾मलाला युसुफजई के जीवन पर आधारित आगामी फिल्म का शीर्षक यह है?

उत्तरगुल मकई

◾हाल ही में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री की शपथ किसने ली है?

उत्तर – हेमंत सोरेन

 

28 & 29 December 2019 Current Affairs 

राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य उत्सव का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?

उत्तर – छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य उत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। इसमें  25 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशोंके कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं।

◾किस देश ने हाल ही में ‘अवनगार्ड’ हाइपरसोनिक मिसाइल को अपनी सेना में शामिल किया है?

उत्तर – रूस

◾66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तरअंधाधुन

 

  27 December 2019 Current Affairs 

◾भारत की पहली ट्रांसजेंडर यूनिवर्सिटी कहाँ स्थापित की जा रही है?

उत्तरकुशीनगर (उत्तर प्रदेश)

◾संयुक्त राष्ट्र द्वारा  ‘दशक की सबसे प्रसिद्ध किशोरी’ किसे घोषित किया है?

उत्तरमलाला युसुफज़ई

◾भारतीय वायुसेना के कौन सा  विमान 27 दिसंबर 2019 के बाद अब उड़ान नहीं भरेगा?

उत्तरमिग-27

 

25 & 26  December 2019 Current Affairs 

◾हाल ही में रोहतांग सुरंग का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

उत्तरअटल सुरंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर 25 दिसंबर 2019 को उनकी स्मृति में रोहतांग टनल का नाम बदलकर  ‘अटल टनल’ रखने की घोषणा की , यह सुरंग लेह और मनाली को आपस में जोड़ती है

◾हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी गुड गवर्नेंस सूचकांक कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?

उत्तरतमिलनाडु

◾‘सुशासन दिवस’ कब मनाया जाता है?

उत्तर – 25 दिसंबर

◾प्रसिद्ध साहित्यकार गंगा प्रसाद विमल हाल ही में श्रीलंका में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया वे किस भाषा के लेखक थे ?

उत्तर – हिन्दी

◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक घर तक पीने के स्वच्छ पानी को पहुंचाने के उद्देश्य से 25 दिसम्बर 2019 किस योजना का शुभारंभ किया?

उत्तर – अटल भूजल योजना

 

23 & 24  December 2019 Current Affairs 

◾राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर 24 दिसंबर

◾आठ पश्चिमी अफ़्रीकी देशों ने हाल ही में अपनी कॉमन करेंसी को क्या नाम दिया है?

उत्तरECO

◾हाल ही में विदेश सचिव किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तरहर्षवर्धन श्रृंगला

◾राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर23 दिसंबर
भारत में प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है

◾हाल ही में क्यूबा का प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – मैनुएल मरेरो
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनल ने हाल ही में 43 साल बाद देश में प्रधानमंत्री नियुक्त किया है, वहाँ साल 1976 में तत्कालीन क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो ने प्रधानमंत्री के पद को खत्म कर दिया था जिसे हाल ही में पुनः बहाल किया गया है।

 

  21 & 22  December 2019 Current Affairs  

राष्ट्रीय गणित दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर – 22 दिसम्बर
भारत में प्रतिवर्ष 22 दिसम्बर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की समृति राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है रामानुजन का जन्म 22 दिसम्बर, 1887 को मद्रास प्रेसीडेंसी के इरोड में हुआ था।

◾हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के किस शहर में प्रथम जनता क्लिनिक शुरू किया गया है?

उत्तर – जयपुर

◾किस राज्य की सरकार द्वारा जल साथी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है?

उत्तर – ओडिसा

◾राष्ट्रीय फिल्म अकादमी का अगला निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – अतुल कर्णवाल

◾हाल ही में जारी FIFA रैंकिंग में कौन सा देश शीर्ष पर है?

उत्तर –  बेल्जियम

 

  20  December 2019 Current Affairs  

◾ अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 20 दिसंबर

◾ फ़ोर्ब्स इंडिया द्वारा वर्ष 2019 के लिए हाल ही में जारी टॉप-100 भारतीय सेलेब्रिटीज़ की सूची में पहला स्थान किसे प्राप्त हुआ है?

उत्तरविराट कोहली
इस सूची में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर और सलमान खान तीसरे स्थान पर हैं.

 

19  December 2019 Current Affairs  

◾ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीयगेंदबाज कौन बन गए हैं?

उत्तरकुलदीप यादव

◾ जलसाथी’ कार्यक्रम की शुरुआत किस राज्य सरकार द्वारा की गई है?

उत्तर – ओडिसा

◾ हिंदी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019  किसे दिया जाएगा?

उत्तरनन्दकिशोर आचार्य

◾ अंग्रेजी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019  किसे दिया जाएगा?

उत्तरशशि थरूर

◾ राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन की शुरुआत कीहाल ही में किसके द्वारा की गई?

उत्तर – रवि शंकर प्रसाद (संचार मंत्री )

 

18  December 2019 Current Affairs  

◾ अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर18 दिसंबर

◾ अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस 2020 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?

उत्तर – भारत

◾ किस केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वाराअपने स्टाफ के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट लांच की गई है?

उत्तर – ITBP

 

  17  December 2019 Current Affairs  

◾ विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी जेंडर गैप इंडेक्स में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर – 112

◾भारत का अगला थलसेना प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – मनोज मुकुंद नरवाने

◾संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘सूर्यकिरण’ भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया?

उत्तर – नेपाल

 

  15 & 16  December 2019 Current Affairs  

36वें अंतरराष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कॉन्ग्रेस (International Geological Congress) 2020  की मेज़बानी कौन सा देश करेगा?

उत्तरभारत

◾ हाल ही में मिस वर्ल्ड 2019 कौन बनी है?

उत्तरटोनी एन सिंह (जमैका)

◾ विजय दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर – 16 दिसम्बर
प्रत्येक वर्ष 16 दिसम्बर को  1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण विजय दिवस मनाया जाता है।

◾ संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस दिन को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाने की घोषणा की गई है?

उत्तर21 मई
वर्तमान में चाय उत्पादन करने वाले देशों द्वारा 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता है

 

  13 & 14  December 2019 Current Affairs  

◾ अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 दिसम्बर 2019 को मनाया गया इसकी थीम क्या है?

उत्तर – Mountains matter for Youth

◾राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 14 दिसम्बर

◾फ़ोर्ब्स द्वारा हाल ही में जारी विश्व की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण को किस स्थान पर रखा गया है?

उत्तर34

 

11 & 12  December 2019 Current Affairs 

◾हाल ही में इजराइल के स्कूली छात्रों द्वारा बनाया गए किस नैनो उपग्रह को श्रीहरिकोट से प्रक्षेपित किया गया है?

उत्तर – Duchifat-3

◾ हाल ही में पापुआ न्यू गिनी से अलग होकर नया देश कौन सा बना है?

उत्तर बोगनविले

◾टाइम मैगजीन ने साल 2019 के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर’  किसे चुना है?

उत्तरग्रेटा थनबर्ग

◾ ‘इंद्र अभ्यास’ नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन भारत और किस देश के मध्य किया जा रहा है?

उत्तर –  रूस

◾ अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर  -11 दिसंबर

 

10  December 2019 Current Affairs 

◾ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर10 दिसंबर
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है जिसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1948 में की गई।
वर्ष 2019 के लिए मानव अधिकार दिवस की थीम है “मानवाधिकारों के लिए युवा आगे आएं”

◾ मानव विकास सूचकांक-2019 में भारत की रैंकिंग क्या  है?

उत्तर129
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा हाल ही में मानव विकास सूचकांक 2019 जारी किया गया है इस सूचकांक में भारत   129वें  स्थान पर है वर्ष 2018 में भारत की रैंकिंग 130 थी

 

9  December 2019 Current Affairs 

◾ अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर09 दिसंबर

◾ मिस यूनिवर्स 2019 का खिताबकिसने जीता है?

उत्तर जोजिबिनी टूंजी (दक्षिण अफ्रीका)

◾ भारत औरचीन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हैंड-इन-हैंड-2019’ का 8वां संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – मेघालय

◾सशस्त्र सेना झंडा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर07 दिसंबर

 

  7 & 8  December 2019 Current Affairs  

◾हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकर नियुक्त किया गया है?

उत्तर – के. विजय कुमार

◾हाल ही में भवानी मुखर्जी का निधन हुआ है वे किस खेल से संबंधित थे?

उत्तर – टेबल टेनिस
भवानी मुखर्जी टेबल टेनिस के पूर्व मुख्य कोच थे उनका निधन 6 दिसम्बर, 2019 को हुआ।

 

5 & 6  December 2019 Current Affairs 

◾ विश्व मृदा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर05 दिसंबर

◾ अंतर्राष्ट्रीय वालंटियर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर5 दिसंबर

◾ हॉर्नबिल महोत्सव  का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?

उत्तरनागालैंड
नागालैंड में यह महोत्‍सव हर वर्ष के दिसम्‍बर महीने के पहले सप्‍ताह में मनाया जाता है

◾ Global Climate Risk Index 2019 के अनुसार भारत जलवायु परिवर्तन से प्रभावित देशों की सूची में किस स्थान पर हैं?

उत्तरपांचवें

◾ अवंति मेगा फूड पार्क’ किस राज्य में शुरू किया गया है?

उत्तर –  मध्य प्रदेश
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर ने मध्य प्रदेश के देवास में ‘अवंति मेगा फूड पार्क’ का उद्घाटन किया, यह मेगा फूड पार्क 52 एकड़ में फैला हुआ है

 

   4  December 2019 Current Affairs  

◾ भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर04 दिसंबर

◾क्रिकेटर मनीष पांडे ने किस अभिनेत्री के साथ हाल ही में शादी की है?

उत्तर – आश्रिता सेट्टी

◾ अल्फाबेट कंपनी के सीईओ कौन बने है?

उत्तर – सुन्दर पिचाई
गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई को गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का सीईओ भी बनाया गया है।

◾ पावर ऑफ़ साइबेरिया नामक क्रॉस बॉर्डर गैस पाइपलाइन किन दो देशों के बीच शुरू की जाएगी ?

उत्तर – चीन और रूस

◾ FSSAI द्वारा हाल ही किसरेलवे स्टेशन को देश का प्रथम ‘ईट राईट स्टेशन’ घोषित किया है?

उत्तर – मुंबई सेंट्रल

 

  3 December 2019 Current Affairs  

◾ सैयद मुश्ताक टी-20 टूर्नामेंट किस राज्य ने जीत है?

उत्तर – कर्नाटक

◾अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (विश्व विकलांगता दिवस) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 3 दिसम्बर

◾मॉरिशस का राष्ट्रपति किसे बनाया गया है?

उत्तरपृथ्वीराज सिंह रूपन

◾13वें दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

उत्तर –  नेपाल
13वें दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन 01 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच काठमांडू, पोखरा और जनकपुर में किया जाएगा जिसका उद्घाटन नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने किया इन खेलों में नेपाल, भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव, भूटान और श्रीलंका भाग ले रहे है।

◾भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति-7’ कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – पुणे

 

1 & 2 December 2019 Current Affairs 

ज्ञानपीठ पुरस्कार 2019 किसे दिया जाएगा?

उत्तर – अक्कितम अच्युतन नंबूदरी (मलयालम कवि )

◾अंतरराष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 2 दिसम्बर

◾विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 1 दिसम्बर
एड्स दिवस सर्वप्रथम 1987 मे मनाया गया था

◾भारत के 24वें महालेखा नियंत्रक कौन बने है?

उत्तर – सोमा रॉय

◾विश्व एड्स दिवस 2019 थीम क्या थी ?

उत्तर – Communities Make the Difference

 

Also read…

अयोध्या विवाद से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

7 thoughts on “Current Affairs in Hindi December 2019”

  1. This is very good for us to get the current affairs daily.a special thanks to you sir for providing us.We get almost all the information here

    Reply

Leave a Comment

close