Get Study Material & Notification of Latest Posts on Telegram

Current Affairs in Hindi February 2019

Current Affairs in Hindi February 2019

करंट अफेयर्स फ़रवरी  2019

यहाँ फ़रवरी  2019 माह की समसामयिक घटनाओ से सम्बंधित प्रश्न व उनके उत्तर व्याख्या सहित दिए गए है इस पेज में करंट अफेयर्स प्रतिदिन अपडेट किये जाते है  रोजाना करंट अफेयर्स पढने के लिए इस पेज को विजिट करे यदि नए प्रश्न अपडेट नहीं हुए है तो पेज को एक बार रिफ्रेश कर ले |

 नोट  – इस पेज में करंट अफेयर्स प्रतिदिन अपडेट किये जाते है  

जनवरी 2019 करंट अफेयर्स के लिए यहाँ क्लिक करें 

दिसम्बर 2018 करंट अफेयर्स के लिए यहाँ क्लिक करें 

 28 February 2019 Current Affairs 

◾ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर –  28 फ़रवरी
भारत में प्रतिवर्ष 28 फरवरी  को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज की गई थी वर्ष 2019 के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम ‘लोगों के लिए विज्ञान और विज्ञान के लिए लोग’ (Science for the People and People for Science) है|

◾ ‘SHREYAS’ पोर्टल किसके द्वारा शुरू किया गया है ?

उत्तर – मानव संसाधन विकास मंत्रालय 
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने 27 फरवरी 2019 कोस्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ रोज़गार के लिए तैयार करने हेतु ‘SHREYAS’ पोर्टल की शुरुआत की |

 

 27 February 2019 Current Affairs 

◾ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी 2019 को विश्व की सबसे बड़ी भगवद गीता का उद्घाटन किस स्थान पर किया?

उत्तर – इस्कॉन मंदिर (नई दिल्ली)

◾सैन्य अभ्यास “सम्प्रीति” – 2019 ” का आयोजन किन देशो के बीच किया जाएगा?

उत्तर –  भारत और बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के  मध्य  02 मार्च से 15 मार्च 2019 तक बांग्लादेश के तंगेल में दोनों देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास “सम्प्रीति” – 2019 का आयोजन किया जाएगा|

◾ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा  25 फरवरी 2019 को जारी  ताजा टेस्ट रैंकिंग में प्रथम स्थान पर कौन सी टीम है?

उत्तर – भारत 
इस रैंकिंग में  न्यूजीलैंड दूसरे व दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है 

 26 February 2019 Current Affairs 

◾ 25 फरवरी 2019 को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे की नई वेबसाइट की शुरुआत किस नाम से की गयी है?

उत्तर – रेल-दृष्टि  (https://raildrishti.cris.org.in)

◾वर्ष 2018 के लिए गांधी शांति पुरस्कार किसे दिया गया है?

उत्तर – योहेई ससाकावा

◾ वर्ष 2017 के लिए गांधी शांति पुरस्कार किसे दिया गया है?

उत्तर – एकल अभियान ट्रस्ट 

◾ वर्ष 2016 के लिए गांधी शांति पुरस्कार किसे दिया गया है?

उत्तर – अक्षय पात्र फाउंडेशन तथा सुलभ इंटरनेशनल

◾ वर्ष 2015 के लिए गांधी शांति पुरस्कार किसे दिया गया है?

उत्तर – कन्याकुमारी के  विवेकानंद केंद्र

 

 25 February 2019 Current Affairs 

◾ 25 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस स्थान पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया?

उत्तर – इंडिया गेट (नई दिल्ली)

ऑस्कर पुरूस्कार 2019 (Oscar Awards) विजेताओं की सूची

बेस्ट फिल्म: ग्रीन बुक

बेस्ट ऐक्टर इन अ लीडिंग रोल: रामी मालेक

बेस्ट ऐक्ट्रेस इन अ लीडिंग रोल: ओलिविया कोलमन

बेस्ट  फॉरन फिल्मः रोमा

बेस्ट ऐनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: बाओ

बेस्ट डायरेक्टर: अलफॉन्सो क्यूरॉन (रोमा)

बेस्ट ऐनिमेटेड फीचर फिल्म: स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स

बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट: पीरियड. एंड ऑफ सेंटेस

बेस्ट विजुअल इफेक्ट: फर्स्ट मैन

बेस्ट ऑरिजनल स्कोर: ब्लैक पैंथर

बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग: शैलो (लेडी गागा)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनः रुथ कार्टर

बेस्ट सिनेमटॉग्रफीः रोमा

बेस्ट लाइव ऐक्शन शॉर्ट फिल्म: स्किन

बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले: ग्रीन बुक

बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीन प्ले: ब्लैकलेंसमैन

 24 February 2019 Current Affairs 

◾ फ्यूचर फॉर नेचर  पुरूस्कार 2019  से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर – डॉ. दिव्या कर्नाड

◾ वेलायत 97 नामक नौसैनिक अभ्यास किस देश द्वारा किया गया?

उत्तर – ईरान 

 

 23 February 2019 Current Affairs 

◾ किस गैर सरकारी संगठन (NGO) को वर्ष 2019 का “लोरियल सपोर्ट फॉर गुड” पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर – युवा  (झारखण्ड)

◾ किस राज्य में भारत का 17 वां मेगा फ़ूड पार्क शुरू किया गया है ?

उत्तर – त्रिपुरा

 

 22 February 2019 Current Affairs 

◾ सियोल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कौन बन गए है?

उत्तर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार 2018 से नवाज़ा गया है. पीएम मोदी यह सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय हैं.

◾“फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया’  का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

उत्तर – नेपाल 

 वर्तमान में कौन क्या है PDF डाउनलोड 

 

 21 February 2019 Current Affairs 

◾ किसे बीसीसीआई का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है?

उत्तर –  डी. के. जैन
21 फरवरी 2019 को उच्चतम न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश डी. के. जैन को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड का प्रथम लोकपाल नियुक्त किया है |

◾ मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड की शुरुआत की है यह किससे सम्बंधित है|

उत्तर –  शिक्षा 
ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड के तहत  सरकारी सहायता प्राप्‍त स्‍कूलों में कक्षा 9 से लेकर उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में डिजिटल रूप से शिक्षण का   कार्य किया जायेगा|

◾ अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 फ़रवरी 

◾ विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 20 फ़रवरी 

 

 20 February 2019 Current Affairs 

◾  19 फरवरी 2019 को नामवर सिंह का का निधन हो गया है वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे ?

उत्तर – हिंदी के साहित्यकार  और आलोचक  

◾ सौर गठबंधन समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 73वां देश कौन बन गया है?

उत्तर – सऊदी अरब 

◾ “एयरो इंडिया” का आयोजन कहाँ किया जा रहा है ?

उत्तर – बेंगुलुरु 
“एयरो इंडिया” एयर शो का आयोजन 20 से 24 फ़रवरी तक बेंगुलुरु  में किया जा रहा है इस वर्ष इसकी थीम “The Runway To A Billion Opportunities” है  

 

 19 February 2019 Current Affairs 

 

◾ कौन सा देश 18 फरवरी 2019 को अंतर्राष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए)  में शामिल होने वाला 72वां देश बन गया?

उत्तर – अर्जेंटीना 

◾ हाल ही में किस देश द्वारा  फ़तेह नाम की पनडुब्बी का जलावतरण किया गया?

उत्तर –  ईरान 

◾SPHERE X मिशन किसके द्वारा शुरू किया गया  है?

उत्तर – NASA नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेश (नासा)
अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने SPHERE X मिशन शुरू किया  है इसका उद्देश्य ब्रह्माण्ड की उत्पति की की खोजबीन करना है| 

◾ ईरानी कप 2019 का खिताब किस टीम ने जीता है?

उत्तर – विदर्भ 
ईरानी कप  भारत में खेला जाने वाला प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है जिसका नाम जेड. आर. ईरानी के नाम पर रखा गया है

 वर्तमान में कौन क्या है PDF डाउनलोड 

 18 February 2019 Current Affairs 

◾ कौन भारतीय वायुसेना (IAF) की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बन गई हैं?

उत्तर – हिना जायसवाल

◾ वेस्टइंडीज के किस क्रिकेटर ने 17 फरवरी 2019 को अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है ?

उत्तर –  क्रिस गेल

 

 17 February 2019 Current Affairs 

◾ भारतीय वायुसेना में पहली महिला फ्लाइट इंजिनियर कौन बन गयी हैं?

उत्तर – हीना जैसवाल

◾ LADIS-लीस्ट अवेलेबल डेप्थ इन्फोर्मेशन सिस्टम नामक पोर्टल किसके द्वारा शुरू किया गया है?

उत्तर – भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI)
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने LADIS-लीस्ट अवेलेबल डेप्थ इन्फोर्मेशन सिस्टम नामक पोर्टल शुरू किया है इसका उद्देश्य राष्ट्रीय जलमार्गों का उचित उपयोग सुनिश्चित करना है

◾ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है इस आपातकाल का कारण क्या है?

उत्तर – अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण 

 

16 February 2019 Current Affairs 

◾ बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स 2019 में किस फिल्म  को  सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है?

उत्तर – रोमा

◾ अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस  कब मनाया जाता है?

उत्तर – 15 फ़रवरी 

◾ केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – पीसी मोदी 

 

 15 February 2019 Current Affairs 

◾ देश की सबसे तेज़ ट्रेन ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस की शुरुआत कब की गयी?

उत्तर – 15 फ़रवरी 2019
15 फ़रवरी 2019 को भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सबसे तेज़ ट्रेन ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस की शुरुआत कब की

◾ ‘फैक्टशीट चाइल्ड मैरिजेज़ 2019’ या ‘बाल विवाह-2019 फैक्टशीट’ रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की गयी है ?

उत्तर – संयुक्त राष्ट्र बाल निधि (UNICEF)

 

 14 February 2019 Current Affairs 

◾  ई-औषधि नामक पोर्टल की शुरूआत किसके द्वारा की गयी है?

उत्तर – आयुष मंत्रालय 
आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक ने 13 फरवरी 2019 को नई दिल्ली में  ई-औषधि नामक पोर्टल की शुरूआत  की है 

◾ एयर इंडिया का अध्यक्ष व मैनेजिंग डायरेक्टर किसे बनाया गया है?

उत्तर – अश्विनी लोहनी 

◾ भारतीत थल सेना द्वारा 12 फ़रवरी 2019 को “तोपची” अभ्यास किस स्थान पर किया गया?

उत्तर – देओलाली कैंप (नासिक), महाराष्ट्र 

 

 13 February 2019 Current Affairs 

◾ विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 13 फ़रवरी 

◾ कोबरा गोल्ड सैन्य अभ्यास किन दो देशो के बीच शुरू हुआ है?

उत्तर – अमेरिका व थाईलैंड 
अमेरिका व थाईलैंड  के   बीच कोबरा गोल्ड सैन्य अभ्यास का आयोजन थाईलैंड में किया जा रहा है 

◾13 फरवरी 2019 को नई दिल्‍ली में वस्‍त्र उद्योग क्षेत्र के सूक्ष्‍म, लघु व मध्‍यम उद्यमों के लिए ‘आउटरीच’ कार्यक्रम का आयोजन किसके द्वारा किया गया?

उत्तर – वस्त्र मंत्रालय 

 

 12 February 2019 Current Affairs 

◾ भारतीय वायुसेना के लिए चार चिनूक सैन्य हेलीकाप्टर की आपूर्ति किस देश से कि जा रही है ?

उत्तर – संयुक्त राज्य अमेरिका 

◾ किसे भूटान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है?

उत्तर – रुचिरा कम्बोज 

◾विश्व सरकार शिखर सम्मलेन 2019 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)

◾ वर्ष 2019 के लिए किसे अफ्रीकी संघ का अध्यक्ष बनाया गया है?

उत्तर – अब्देल फतह अल – सिसी (मिस्र)

 

 11 February 2019 Current Affairs 

◾ मोबाइल एप्लिकेशन ई-कोकून किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?

उत्तर – कपड़ा मंत्रालय और केंद्रीय रेशम बोर्ड
 कपड़ा मंत्रालय और केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा सर्जिंग सिल्क कार्यक्रम  का आयोजन किया गया   इस कार्यक्रम में महिलाओं  “बुनियाद”  सिल्क रीलिंग मशीनें वितरित की गईं और  ई-कोकून नाम के मोबाइल एप्लिकेशन   को भी लांच किया गया|

◾ प्रथम विश्व दाल दिवस कब मनाया गया?

उत्तर – 10 फ़रवरी 2019

◾ किस देश की राजधानी में हिंदी को वहां के  न्यायालय की तीसरी आधिकारिक भाषा बनाया गया है?

उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी 
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में न्यायालय में इस्तेमाल के लिए अंग्रेज़ी और अरबी के अलावा हिंदी तीसरी आधिकारिक भाषा बनायीं  गयी है इसका उद्देश्य हिंदी भाषियों के लिए न्याय प्रकिर्या को सुविधाजनक बनाना है|

 

 10 February 2019 Current Affairs 

◾  ‘कटलस एक्सप्रेस 2019’ क्या है ?

उत्तर – नौसेना का प्रशिक्षण अभ्यास 
‘कटलस एक्सप्रेस 2019’ नौसेना का बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण अभ्यास है जिसका आयोजन 27   जनवरी से 6 फ़रवरी 2019 तक पश्चिमी हिन्द महासागर में किया गया 

◾ कौन सी महिला क्रिकेटर 100 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर बनीं हैं?

उत्तर –    सना मीर (पाकिस्तान )

◾ भारत के  22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना हरियाणा में किस स्थान पर की गयी है?

उत्तर – रेवाड़ी

 

 9 February 2019 Current Affairs 

◾ 2019 रणजी ट्राफी का खिताब किस टीम ने जीता है?

उत्तर –  विदर्भ 
रणजी ट्राफी के फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने सौराष्ट्र हो हराकर खिताब अपने नाम किया 

◾ पंजाब पुलिस का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – दिनकर गुप्ता 

◾ अमेरिकी में डेमोक्रेटिक पार्टी की वह हिन्दू महिला उम्मीदवार कौन है जिसने वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है?

उत्तर – तुलसी गेबार्ड

◾“अरुंधती” योजना का सम्बन्ध किस राज्य से है?

उत्तर – असम 
“अरुंधती” योजना हाल ही में असम सरकार द्वारा शुरू की गयी है इस योजना के तहत प्रत्येक दुल्हन को 1 तोला सोना दिए जाने की घोषणा की गई है

 

 8 February 2019 Current Affairs 

◾ परमाणु टेक-2019’ सम्मेलन का आयोजन भारत के किस शहर में किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली 
नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा विभाग  द्वारा 06 फरवरी 2019 को ‘परमाणु टेक 2019’ सम्मेलन का  आयोजन किया इस सम्मेलन में परमाणु ऊर्जा और विकिरण प्रौद्योगिकियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गयी|

◾ अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक में भारत को किस स्थान पर रखा गया है?

उत्तर – 36वें 
रह सूचनांक अमेरिकी चैंबर आफ कॉमर्स के वैश्विक नवोन्मेषण नीति केंद्र (जीआईपीसी) द्वारा तैयार किया गया है इस सूचकांक में इस साल 50 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में बौद्धिक संपदा की स्थिति का विश्लेषण किया गया है अमेरिका को इस सूचनांक में पहले स्थान पर रखा गया है 

◾ किस संस्था की रिपोर्ट के अनुसार 2018 को धरती का चौथा सबसे गर्म साल घोषित किया गया है 

उत्तर – नासा (NASA)

◾ “दरवाजा बंद ” अभियान किस से सम्बंधित है?

उत्तर – खुले में शौच से मुक्ति 

दरवाजा बंद अभियान का दूसरा चरण हाल ही में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शुरू किया गया  है इसका उद्देश्य गग्रामीण क्षेत्रो को खुले में शौच से मुक्ति दिलाना है|

 

 7 February 2019 Current Affairs 

◾ भारत के किस शहर में भारत का पहला राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाया गया है ?

उत्तर – दिल्ली 
भारत का पहला राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दिल्ली में बनाया गया है जिसका उद्घाटन 25 फ़रवरी को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी करेंगे|

◾ किसे “फ्रीडम ऑफ़ द सिटी ऑफ़ लन्दन” पुरुष्कार से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर – संजीव चड्डा 
संजीव चड्डा को “फ्रीडम ऑफ़ द सिटी ऑफ़ लन्दन” पुरुष्कार से सम्मानित किया गया है वे यूनाइटेड किंगडम में भारतीय स्टेट बैंक के प्रमुख  हैं|

◾ हाल ही में पुणे में एक ट्रैफिक रोबोट को लांच किया गया है इस रोबोट का नाम क्या है?

उत्तर – रोडियो 

◾ किस भारतीय स्क्वाश खिलाडी ने सीएटल ओपन 2019 ख़िताब जीता है?

उत्तर- रमित टंडन 

◾ किस राज्य सरकार ने हाल ही किशानो के बच्चो की शिक्षा को बढावा देने के किये कालिया छात्रवृति योजना शुरू की है?

उत्तर – ओड़िशा 

 

 

 6 February 2019 Current Affairs 

◾ किस जीव को हाल ही में पंजाब राज्य का राजकीय जलीय जीव घोषित किया गया है?

उत्तर –  सिंधु नदी की डॉल्फिन

◾ डिजिटल सिविलिटी इंडेक्स में भारत को किस स्थान पर रखा गया है?

उत्तर – 7 वें 
यह इंडेक्स माइक्रोसॉफ्ट द्वारा जारी किया गया 

 ◾  सेफर इंटरनेट डे (Safer Internet Day) किस दिन मनाया गया?

उत्तर – 5 फ़रवरी 2019

◾ सर्वाधिक एलपीजी उपभोक्ता  देशो की सूची में भारत किस स्थान पर है?

उत्तर –  दूसरा 
इस सूची में प्रथम स्थान पर चीन है 

◾ भारत का 40वां संचार उपग्रह जीसैट-31 का प्रक्षेपण किस स्थान से किया?

उत्तर – फ्रेंच गुएना 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) या  इसरो (ISRO) ने  यूरोपीय कंपनी एरियनस्पेस के एक प्रक्षेपण यान के जरिए अपना नवीनतम संचार उपग्रह, जीसैट -31 का 6 फ़रवरी 2019  सुबह 2:31 बजे फ्रेंच गुयाना के स्पेसपोर्ट से सफलतापूर्वक  प्रक्षेपण  किया|

 

 5 February 2019 Current Affairs 

◾  भारत में नेपाल का नया राजदूत किसे बनाया गया है?

उत्तर – नीलाम्बर आचार्य 
नीलाम्बर आचार्य को भारत में नेपाल का नया राजदूत बनाया गया है इससे पहले वे नेपाल के कानून मंत्री भी रह चुके है उनसे पहले नीलकंठ उप्रेती राजदूत थे 

◾ लद्दाख में पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय खोला गया है इसका नाम क्या है?

उत्तर –  लद्दाख विश्वविद्यालय 

◾ उत्तर अटलान्टिक संधि संगठन (NATO) का 30 वां सदस्य देश कौन सा है?

उत्तर – उत्तर मेसेडोनिया

◾ ICC के द्वारा जारी महिला क्रिकेट रैंकिंग में पहले नंबर पर आने वाली भारतीय महिला कौन है 

उत्तर – स्मृति मंधाना

◾ मोबाइल विडियो गेम PUBG के संस्थापक कौन है?

उत्तर – ब्रेंडन ग्रीन 

 

 4 February 2019 Current Affairs 

◾ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानो को सालाना कितनी सहायता राशी दी जाएगी?

उत्तर – 6000 रु.

◾ विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 4 फ़रवरी 
4 फ़रवरी को विश्वभर में कैंसर दिवस मनाया जाता है वर्ष 2019 से 2021 तक तीन साल के लिए विश्व कैंसर दिवस का विषय रखा गया है. यह विषय “मैं हूं और मैं रहूंगा (I Am And I Will)” है
विश्व कैंसर दिवस की स्थापना अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) की गयी , यूआईसीसी की स्थापना 1933 में की गयी थी |

◾  30 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कब से कब तक किया जायेगा 

उत्तर –  4 फ़रवरी से 10 फ़रवरी

 

 3 February 2019 Current Affairs 

◾ विश्व आद्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 2 फ़रवरी 
विश्व आद्रभूमि दिवस प्रतिवर्ष 2 फ़रवरी को  मनाया जाता है इस वर्ष विश्व आद्रभूमि दिवस की थीम “आद्रभूमि और जलवायु परिवर्तन” थी 

◾”द ऑक्सफ़ोर्ड इंडिया गाँधी – एसेंशियल राइटिंस ” पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है?

उत्तर – गोपालकृष्ण गांधी 

◾ सीबीआई का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर  – ऋषि कुमार शुक्ला

 2 February 2019 Current Affairs 

◾ 200 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी कौन बन गयी है?

उत्तर – मिताली राज 
मिताली राज  200 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गयी है उन्होंने 10 टेस्ट और 85  टी- 20 मैच भी खेले है 
मिताली राजा के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे पहले 6000 रन बनाने वाली महिला , लगातार 7 अर्धसतक लगाने वाली महिला तथा महिला एकदिवसीय  क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धसतक का रिकॉर्ड भी है 

◾ जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम ने किस देश के साथ INSTEX नामक पेमेंट चैनल की शुरुआत की है ?

उत्तर – ईरान 
जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम ने ईरान के साथ INSTEX नामक पेमेंट चैनल की शुरुआत की है इस चैनल के माध्यम से ईरान यूरोपीय संघ के देशो से अमेरिकी प्रतिबन्ध के बाद भी व्यापार कर सकेगा|

◾ 1 फ़रवरी 2019 को अंतरिम बजट किसके द्वारा पेश किया गया 

उत्तर – पीयूष गोयल 

 

 

 1 February 2019 Current Affairs 

◾ पेट्रोटेक-2019 का आयोजन किस स्थान पर किया जायेगा?

उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली में 13वें अन्तराष्ट्रीय तेल व गैस सम्मेलन तथा प्रदर्शनी “पेट्रोटेक-2019” का आयोजन 10 से 12 फ़रवरी 2019 तक किया जायेगा

◾ प्रो रेसलिंग लीग 2019 का ख़िताब किस टीम ने जीता है ?

उत्तर – हरियाणा हैमर्स

◾औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

उत्तर – उद्योग संवर्धन व आंतरिक व्यापार विभाग

◾ भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान केंद्र (ISRO) ने मानव अन्तरिक्ष उड़ान केंद्र का उद्घाटन किस स्थान पर किया है?

उत्तर – बेंगलुरु 

 

  राज्यों से सम्बंधित सामान्य ज्ञान   

 Bihar GK 

 Uttarakhand GK 

 Uttar Pradesh GK 

 Madhya Pradesh GK 

5 thoughts on “Current Affairs in Hindi February 2019”

Leave a Comment

close