Get Study Material & Notification of Latest Posts on Telegram

Current Affairs in Hindi February 2020

Current Affairs in Hindi February 2020

Current Affairs in Hindi February 2020

करंट अफेयर्स फरवरी 2020

फरवरी माह के प्रमुख दिवस – List of Important Days in February

यहाँ फरवरी 2020 माह की समसामयिक घटनाओ से सम्बंधित प्रश्न व उनके उत्तर व्याख्या सहित दिए गए है इस पेज में करंट अफेयर्स प्रतिदिन अपडेट किये जाते है  रोजाना करंट अफेयर्स पढने के लिए इस पेज को विजिट करे यदि नए प्रश्न अपडेट नहीं हुए है तो पेज को एक बार रिफ्रेश कर ले |

 नोट  – इस पेज में करंट अफेयर्स प्रतिदिन अपडेट किये जाते है  

 मासिक करंट अफेयर्स के लिए यहाँ क्लिक करें

  26 – 28 February 2020 Current Affairs

◾ हाल ही में कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के प्रस्ताव से अलग हुआ है?

उत्तरश्रीलंका

मारिया शारापोवा ने हाल ही में सन्यास की घोषणा की है वे किस खेल से संबंधित हैं?

उत्तर – टेनिस

◾ ‘इन्द्रधनुष युद्धाभ्यास’ का आयोजन भारत और किस देश के मध्य किया जा रहा है?

उत्तर इंग्लैंड

◾ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर28 फरवरी
भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाना और वैज्ञानिक सोच पैदा करना है  । 28 फ़रवरी सन् 1928 को सर सी वी रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी जिसे रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है  इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।

 

   24 & 25 February 2020 Current Affairs  

◾ केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 24 फरवरी
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस प्रत्येक वर्ष 24 फ़रवरी को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1944 में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क क़ानून बनाया गया था।

◾ हाल ही में दिल्ली विधानसभा का स्पीकर किसे चुना गया है?

उत्तरराम निवास गोयल

◾हाल ही में किसे नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक चुना गया है?

उत्तर अभय कुमार सिंह 

◾अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अपनी भारत यात्रा के दौरान गुजरात स्थित मोटरा स्टेडियम में जिस कार्यक्रम में भाग लिया गया उस कार्यक्रम का नाम क्या रखा गया था?

उत्तर नमस्ते ट्रम्प

◾टोक्यो ओलंपिक 2020 का आधिकारिक आदर्श वाक्य क्या है?

उत्तर United by Emotion

◾अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन, 2020 का आयोजन भारत के किस शहर में किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली

◾ हाल ही में खोजी गई क्रेसपीडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्गे (Craspedotropis gretathunbergae) किस जीव की प्रजाति है?

उत्तर – घोंघा (snail)

 

  21 – 23 February 2020 Current Affairs  

◾अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 फरवरी
अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी को मनाया जाता इस दिवस को मनाने का उदेश्य विश्व में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है बांग्लादेश में इस दिन एक राष्ट्रीय अवकाश होता है इस दिवस को मनाने के लिए 17 नवंबर, 1999 को यूनेस्को द्वारा स्वीकृति दी गई।

◾किस राज्य सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जयंती को ‘राज्य महिला बाल संरक्षण दिवस’ के रूप मे ममाने की घोषणा की है?

उत्तर – तमिलनाडु

◾ हाल ही में अफगानिस्तान का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है?

उत्तरअशरफ गनी

◾भारत का पहला सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा कौन बन गया है?

उत्तर –दिल्ली हवाईअड्डा

 

18 – 20 February 2020 Current Affairs  

हाल ही में किसे मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) नियुक्त किया गया है?

उत्तर – बिमल जुल्का

◾किसे राम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है?

उत्तर – महंत नृत्य गोपाल दास

◾लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020’ का पुरस्कार किसे दिया गया है?

उत्तर – लियोनेल मेसी और लुइस हैमिल्टन

◾किस भारतीय पूर्व क्रिकेटर को ‘लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट’ अवॉर्ड दिया गया है?

उत्तर –  सचिन तेंदुलकर

◾ जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?

उत्तर – भारत

◾‘नाडू-नेडू’ योजना की शुरुआत किस राज्य में की गई है?

उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में ‘नाडू-नेडू’ योजना की शुरुआत की है  इस योजना का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण करना है।

 

15 – 17 February 2020 Current Affairs  

◾ भारत की पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा किस राज्य में शुरू की गयी है?

उत्तर – महाराष्ट्र

◾ भारत का नया वित्त सचिव किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – देबाशीष पांडा

◾ एयर इंडिया का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – राजीव बंसल

◾नशीली दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से  बिम्सटेक देशों का सम्मेलन  किस शहर में आयोजित किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली

◾ मिलन 2020’  क्या है ?

उत्तर – नौसेना अभ्यास
मिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में किया जाएगा इसमें  विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेंगी।

  14 February 2020 Current Affairs  

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

उत्तर सुषमा स्वराज भवन

◾ एअर इंडिया का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया है?

उत्तरराजीव बंसल

◾ अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी को 2019 का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना है?

उत्तरमनप्रीत सिंह

 

  13 February 2020 Current Affairs  

◾ विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर13 फरवरी
विश्वभर में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य शिक्षा , संचार के क्षेत्र में रेडियो की भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करना है पहली बार 13 फ़रवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया गया था

◾ राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर13 फरवरी
भारत में  13 फ़रवरी को सरोजनी नायडू के जन्म दिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, वह भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं उन्हे ‘भारत कोकिला’ के नाम से भी जाना जाता है।

◾ कौन सा केंद्रशासित प्रदेश नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है?

उत्तर – पुद्दुचेरी

 

12 February 2020 Current Affairs  

◾ भूजल संरक्षण विधेयक-2020 को किस राज्य की कैबिनेट द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है?

उत्तर उत्तर प्रदेश
घटते भूजल स्तर में सुधार के लिए भूजल संरक्षण विधेयक-2020 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा 12 फरवरी 2020 को मंजूरी प्रदान की गई है

◾WHO द्वारा कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम क्या रखा गया है ?

उत्तरCOVID-19

◾ विश्व यूनानी दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर11 फरवरी

  11 February 2020 Current Affairs  

◾ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर – 10 फरवरी
भारत में प्रतिवर्ष 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है इसका उद्देश्य सभी बच्चों को कृमि (पेट के कीड़ों ) से मुक्त करना है

◾ अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर10 फरवरी
10 फरवरी 2019 को पहला विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाया गया

◾किस नॉन-इंग्लिश फिल्म ने पहली बार ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीत है?

उत्तरपैरासाइट

◾ ‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि’ योजना किस राज्य सरकार द्वारा लांच की गई है?

उत्तर हरियाणा

◾ दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 मे किस पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है?

उत्तर – आम आदमी पार्टी (AAP)

अजेय वारियर  नामक युद्ध अभ्यास 13 फरवरी से भारत और किस देश के साथ आयोजित होगा?

उत्तर – इंग्लैंड

 

9 & 10 February 2020 Current Affairs  

ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तरमुंबई

◾ किस देश की क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप 2020 जीता है?

उत्तरबांग्लादेश
अंडर-19 विश्व कप 2020 का फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया

◾भारतीय रक्षा क्षेत्र से संबंधति ‘प्रणाश’ क्या है?

उत्तर – मिसाइल

◾हाल ही में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – मुंबई

◾तरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने किस  भारतीय बैडमिंटन कोच को 2019 कोच लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है?

उत्तरपुलेला गोपीचंद

  7 & 8 February 2020 Current Affairs   

◾ अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक 2020 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर – 40

◾हाल ही में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने किस देश के लिए ‘चिल्ड्रेन प्रोटेक्शन फण्ड’ लांच किया है?

उत्तरभारत

◾हाल ही में किसे भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तरदीपा मलिक

◾ भारत-रूस के मध्य पांचवें सैन्य औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – लखनऊ

 

5 & 6 February 2020 Current Affairs   

◾ जनसेवक नामक योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू गई है?

उत्तरकर्नाटक

◾ भारत के किस शहर में डिफेंस एक्सपो 2020 का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – लखनऊ

◾ काला घोड़ा कला महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष किस शहर में किया जाता है?

उत्तर – मुंबई

◾ ‘जनसेवक’ नामक योजना किस राज्य में आरंभ की गई है?

उत्तरकर्नाटक
इस योजना के तहत नागरिकों को राशन कार्ड, वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र तथा स्वास्थ्य कार्ड  जैसी विभिन्न सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जायेगी

◾प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत किस राज्य ने प्रथम पुरस्कार जीता है?

उत्तर – मध्य प्रदेश

◾किस राज्य ने कोरोना वायरस को राजकीय आपदा घोषित किया है?

उत्तर – केरल

 

  1 – 4 February 2020 Current Affairs   

◾ विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर04 फरवरी

संप्रीति युद्धअभ्यास के नौवें संस्करण का आयोजन भारत और किस देश के बीच किया जा रहा है?

उत्तर –  बांग्लादेश

◾ ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट 2020 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीता है?

उत्तरनोवाक जोकोविच

◾ कोल इंडिया लिमिटेड का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर किसे  नियुक्त किया गया?

उत्तर प्रमोद अग्रवाल 

◾ विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetland Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर02 फरवरी

◾भारत के किस राज्य में वर्चुअल पुलिस स्टेशन की शुरुआत की गई है?

उत्तर – ओडिशा

2 thoughts on “Current Affairs in Hindi February 2020”

  1. जी. के. की तैयारी के लिए यह बेहद ही आवश्यक साइट है!
    @smeducation.in

    Reply

Leave a Comment

close