Current Affairs in Hindi November 2019
Current Affairs in Hindi November 2019
करंट अफेयर्स नवंबर 2019
यहाँ नवंबर 2019 माह की समसामयिक घटनाओ से सम्बंधित प्रश्न व उनके उत्तर व्याख्या सहित दिए गए है इस पेज में करंट अफेयर्स प्रतिदिन अपडेट किये जाते है रोजाना करंट अफेयर्स पढने के लिए इस पेज को विजिट करे यदि नए प्रश्न अपडेट नहीं हुए है तो पेज को एक बार रिफ्रेश कर ले |
नोट – इस पेज में करंट अफेयर्स प्रतिदिन अपडेट किये जाते है
मासिक करंट अफेयर्स के लिए यहाँ क्लिक करें
29 – 30 November 2019 Current Affairs
◾वैश्विक प्रवासन रिपोर्ट (ग्लोबल माइग्रेशन रिपोर्ट) 2020 के अनुसार विश्व में सबसे अधिक प्रवासी किस देश के है?
उत्तर – भारत
International Organization for Migration द्वारा ग्लोबल माइग्रेशन रिपोर्ट 2020 जारी की गई जिसके अनुसार पूरी दुनिया में भारतीय मूल के लोग की संख्या 1.75 करोड़ है जो अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक है।
◾यासुहिरो नाकासोन का हाल ही में निधन हो गया वे किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे?
उत्तर – जापान
◾CRY (चाइल्ड रिलीफ एंड यू) की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामले में पहले स्थान पर कौन सा राज्य है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
28 November 2019 Current Affairs
◾नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’ का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
उत्तर – भारत
मार्च 2020 में ‘मिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में किया जाएगा इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेंगी
◾ किस पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर को उत्तरी श्रीलंका प्रांत का गवर्नर बनाया गया है?
उत्तर – मुथैया मुरलीधरन
◾लोकसभा ने 27 नवंबर 2019 को किन दो केंद्रशासित प्रदेशों के विलय का विधेयकपारित हो गया है
उत्तर – दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव
◾ 28 नवंबर 2019 को किसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली?
उत्तर – उद्धव ठाकरे
27 November 2019 Current Affairs
◾भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने 27 नवम्बर, 2019 को लॉन्च किए गए इमेजिंग व मैपिंग उपग्रह का क्या नाम है?
उत्तर – कार्टोसेट-3
इसरो ने बुधवार को सुबह 9.28 बजे कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया।
इसरो ने कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा द्वीप पर स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्चपैड-2 से PSLV-C-47 के द्वारा लॉन्च किया और इसके साथ अमेरिका के 13 छोटे सैटेलाइट को भी अंतरिक्ष में भेजा गया।
◾लोकपाल के लिए जारी लोगो का डिजाइन किसके द्वारा तैयार किया गया है?
उत्तर – प्रशांत मिश्र
◾हाल ही में लोकपाल के लिए कौन सा आदर्श वाक्य जारी किया गया है?
उत्तर – मा गृधः कस्यस्विद्धनम्
26 November 2019 Current Affairs
◾संविधान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर –26 नवंबर
26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था
◾हाल ही में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाये जाने की घोषणा की गई है यह किस राज्य में है?
उत्तर – छत्तीसगढ़
◾ राष्ट्रीय दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 26 नवंबर
भारत में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को भारत में श्वेत क्रान्ति का जन्मदाता वर्घीस कुरियन के जन्मदिन को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है
25 November 2019 Current Affairs
◾वर्ष 2019 का अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार किसे दिया गया है?
उत्तर – ग्रेटा थनबर्ग
पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर आवाज़ उठाने के लिए ग्रेटा थनबर्ग को हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
◾ किस बैडमिंटन खिलाड़ी ने स्कॉटिश ओपन 2019 का पुरुष एकल खिताब जीता है?
उत्तर – लक्ष्य सेन
◾किस राज्य सरकार ने हाल ही में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 5 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
◾संगाई उत्सव का आयोजन किस राज्य मे किया जा रहा है?
उत्तर – मणिपुर
◾ ‘Finding the Gaps’ नामक पुस्तक किस क्रिकेट अंपायर द्वारा लिखी गई है?
उत्तर – साइमन टॉफेल
◾ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी द्वारा किस शब्द को वर्ड ऑफ़ द ईयर 2019 चुना है?
उत्तर – Climate emergency
23 & 24 November 2019 Current Affairs
◾किस ने 23 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है?
उत्तर – देवेंद्र फडणवीस (भारतीय जनता पार्टी)
23 नवंबर 2019 को देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शपथ दिलवाई. उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
◾कौन टेस्ट क्रिकेट सबसे तेज़ पांच हजार रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं?
उत्तर – विराट कोहली
◾ ग्लोबल बायो-इंडिया समिट, 2019 का आयोजन किस शहर मे किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
◾ भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट कौन बनेंगी?
उत्तर – लेफ्टिनेंट शिवांगी
लेफ्टिनेंट शिवांगी 02 दिसंबर 2019 को भारतीय नौसेना में पहली महिला पायलट के रूप में शामिल होंगी
22 November 2019 Current Affairs
◾ महिंदा राजपक्षे ने किस देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है?
उत्तर – श्रीलंका
◾ विश्व मत्स्य दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर –21 नवंबर
◾ हाल ही में जारी आतंकवाद से प्रभावित देशों की सूची “वैश्विक आतंकवाद सूची” में भारत किस स्थान पर है?
उत्तर – 7 वां
◾ हाल ही में शुरू किया गया अखबार ‘अरुण भूमि’ किस राज्य का पहला हिन्दी अखबार है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
◾ विश्व टेलीविज़न दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 21 नवम्बर
◾भारत अपना पहला डे-नाईट टेस्ट मैच किस देश के खिलाफ खेल रहा है?
उत्तर – बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के बीच देश का पहला डे-नाईट टेस्ट मैच ईडन गार्डन्स (कोलकाता) मैदान मे 22 नवंबर से खेला जाएगा।
◾विश्व बाल अधिकार दिवस (विश्व बाल दिवस) कब मनाया जाता है?
उत्तर – 20 नवंबर
21 November 2019 Current Affairs
◾ फॉर्च्यून की बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर 2019 किसे चुना गया है?
उत्तर – सत्या नडेला
◾अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर – गोवा
◾50वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के में ‘आइकन ऑफ गोल्डन जुबली’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर – रजनीकांत
◾ 50वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर – इजाबेल हप्पर्ट (फ्रांसीसी अभिनेता )
◾PETA पर्सन ऑफ़ द इयर किसे चुना गया है?
उत्तर – विराट कोहली
पेटा (PETA) या People for the Ethical Treatment of Animals एक पशु-अधिकार संगठन है जिसका मुख्यालय यूएसए के वर्जिनिया के नॉर्फोल्क (Norfolk) में स्थित है
विराट कोहली को यह सम्मान जानवरों की दशा सुधारने के लिए किए गए कार्यों के कारण दिया गया।
20 November 2019 Current Affairs
◾‘रोर ऑफ़ द सी’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन भारत द्वारा किस देश के बीच किया जा रहा है?
उत्तर – क़तर
◾ राष्ट्रीय मिर्गी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 17 नवम्बर
◾ विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 19 नवंबर
19 नवम्बर को विश्व भर में विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है वर्ष 2019 के लिए इस दिवस की थीम Leaving No One Behind थी।
◾वर्ल्ड पैरा एथेलटिक्स चैंपियनशिप-2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 24वां
19 November 2019 Current Affairs
◾ प्रथम राष्ट्रीय कृषि रसायन सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
◾अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर –19 नवंबर
◾वर्ष 2019 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए किसे चयनित किया गया है?
उत्तर – डेविड एटनबरो
18 November 2019 Current Affairs
◾संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस दिन को सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को समर्पित किया गया है?
उत्तर – 17 नवंबर
◾राष्ट्रीय प्रेस दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 16 नवंबर
◾‘ब्रह्मपुत्र पुष्करम उत्सव’ का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?
उत्तर – असम
◾हाल ही में कौन श्रीलंका के राष्ट्रपति बने हैं?
उत्तर – गोतबाया राजपक्षे
◾किसने 18 नवंबर 2019 को देश के 47वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पद की शपथ ली है?
उत्तर – न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे
न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे ने 18 नवंबर 2019 को देश के 47वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली है उन्होंने रंजन गोगोई का स्थान लिया है।
16 & 17 November 2019 Current Affairs
◾भारतीय पर्यटन विकास कारपोरेशन (ITDC) का सीएमडी किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – कमला वर्धन राव
◾भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर – आन्ध्र प्रदेश
इस अभ्यास की शुरुआत आज 13 नवम्बर, 2019 को हुई और समापन 21 नवम्बर, 2019 को होगा।
◾कबड्डी विश्व कप 2019 का आयोजन कहाँ किया जायेगा?
उत्तर – पंजाब (भारत)
◾ हाल ही में चर्चित सुरंगा बावड़ी किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – कर्नाटक
सुरंगा बावड़ी को World Monument Watch List for 2020 में शामिल किया गया है
15 November 2019 Current Affairs
◾किस भारतीय खिलाड़ी का नाम TIME 100 Next सूची में शामिल किया गया है?
उत्तर – दुती चंद
◾यूनेस्को हेरिटेज वीक कब मनाया जाएगा?
उत्तर – 19 से 25 नवंबर
◾‘शिशु सुरक्षा’ मोबाइल एप्प किस राज्य की सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है?
उत्तर – असम
◾मॉरिशस के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं?
उत्तर – प्रविंद जुग्नौथ
14 November 2019 Current Affairs
◾विश्व मधुमेह दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर –14 नवंबर
◾हाल ही में कौन मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने हैं?
उत्तर – न्यायमूर्ति मुहम्मद रफीक
◾गणतंत्र दिवस 2020 के मुख्य अतिथि कौन होंगे?
उत्तर – जायर बोलसोनारो (Jair Bolsonaro) (ब्राजील के राष्ट्रपति)
◾किस राज्य की सरकार ने ई-गन्ना मोबाईल एप लॉन्च किया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
13 November 2019 Current Affairs
◾हाल ही में किस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है?
उत्तर – महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में 12 नवंबर 2019 से राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है यह तीसरी बार है जब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है।
◾किस मंत्री को हाल ही में भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है?
उत्तर – प्रकाश जावड़ेकर
◾ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा हाल ही मे जारी वनडे रैंकिंग में किस बल्लेबाज को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – विराट कोहली
◾अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा हाल ही मे जारी वनडे रैंकिंग में किस गेंदबाज को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – जसप्रीत बुमराह
◾अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा हाल ही मे जारी वनडे रैंकिंग में किस ऑल-राउंडर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
◾अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा हाल ही मे जारी वनडे रैंकिंग में किस टीम को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – इंग्लैंड
◾ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा हाल ही मे जारी वनडे रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – दूसरा
12 November 2019 Current Affairs
◾ गृह मंत्रालय द्वारा किस अर्धसैनिक बल का विलय ITBP के साथ करने का प्रस्ताव रखा है?
उत्तर – असम राइफल्स
◾ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर – ब्राज़ील
◾ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक विकास’ (Economic Growth for an Innovative Future)
◾हाल ही में किस राज्य सरकार ने डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा पर प्रतिबंध लगाया है ?
उत्तर – बिहार
9 – 11 November 2019 Current Affairs
◾विश्व विज्ञान दिवस जिस कब मनाया जाता है?
उत्तर –10 नवंबर
◾राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर –11 नवंबर
◾11वां ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – ब्राज़ील
◾ अयोध्या विवाद से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
◾ ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – मेलबोर्न
7 & 8 November 2019 Current Affairs
◾ फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2020 का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – भारत
◾ सूडान ने अपने पहले उपग्रह का प्रक्षेपण किस देश से करवाया है?
उत्तर – चीन
◾किस राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 08 नवंबर 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर – महाराष्ट्र
◾ कौन हाल ही में 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं?
उत्तर – रोहित शर्मा
रोहित शर्मा 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेलने वाले भारत के पहले व विश्व के दूसरे पुरुष क्रिकेटर बन गए है 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेलने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर शोएब मलिक(पाकिस्तान) हैं।
◾ किस देश ने अल्ज़ाइमर रोग के उपचार हेतु ‘जी.वी.-971’ नामक एक घरेलू दवा विकसित की है?
उत्तर – चीन
5 & 6 November 2019 Current Affairs
◾ लैंड एंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (LPAI) का चेयरमैन हाल ही में किसे बनाया गया है?
उत्तर – आदित्य मिश्रा
◾ विश्व सूनामी जागरुकता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर –05 नवंबर
◾ लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष किसे चुना है?
उत्तर – चिराग पासवान
◾हाल ही में नासा का यान वॉएजर-2 (Voyager 2) सूर्य की परिधि तक पहुँचा है उसे इस यात्रा मे कुल कितना समय लगा?
उत्तर – 42 वर्ष
3 & 4 November 2019 Current Affairs
◾ 03 नवम्बर 2019 को किसने गोवा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली?
उत्तर – सत्यपाल मलिक
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 03 नवम्बर 2019 को गोवा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली उन्होंने मृदुला सिन्हा का स्थान लिया है।
2 November 2019 Current Affairs
◾ हाल ही में किस देश ने आधिकारिक रूप से 5G नेटवर्क लॉन्च किया है?
उत्तर – चीन
◾भारत के किस शहर में हाल ही में प्रदूषण के चलते स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है?
उत्तर – दिल्ली
◾हरियाणा राज्य स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 01 नवंबर
◾किस कंपनी द्वारा हाल ही में Fitbit कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है?
उत्तर – गूगल
1 November 2019 Current Affairs
◾35वां आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – बैंकॉक
◾हाल ही में किसे हाल 28 वें व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया है?
उत्तर – लीलाधर जगूरी
◾हाल ही में रेडियो कश्मीर का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
उत्तर – ऑल इंडिया रेडियो कश्मीर
◾भारत अपना पहला डे-नाईट टेस्ट मैच किस देश के खिलाफ खेल रहा है?
उत्तर – बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के बीच देश का पहला डे-नाईट टेस्ट मैच ईडन गार्डन्स (कोलकाता) मैदान मे 22 नवंबर से खेला जाएगा।
Also read…