Current Affairs One Liner 2019 in Hindi PDF
Current Affairs One Liner 2019 in Hindi PDF
1. करंट अफेयर्स जनवरी 2019
◾ किन दो देशो ने संयुक्त रूप से डिजिटल करेंसी ‘अबेर’ (Aber) लॉन्च की है?
उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब
◾ पहली स्वदेश दर्शन परियोजना किस राज्य में शुरू की गयी है?
उत्तर – सिक्किम
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस ने 30 जनवरी 2019 को सिक्किम में पहली स्वदेश दर्शन परियोजना का उद्घाटन किया.
◾नौसना के नए उप-प्रमुख किसे बनाया गया है?
उत्तर – वाईस एडमिरल जी. अशोक कुमार
◾ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धसतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाडी कौन बन गए है|
उत्तर – रोहित पौडेल (नेपाल)
◾ वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत को किस रैंक पर रखा गया है?
उत्तर – 78
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किए गए ‘वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक‘ में भारत को 78वें पर रखा है इस सूचकांक के अनुसार सबसे भ्रष्ट देश सोमालिया व सबसे कम भ्रष्टाचार वाला देश डेनमार्क है|
◾ “नमक सत्याग्रह स्मारक” का शुभारम्भ किस स्थान पर किया गया है?
उत्तर – डांडी (गुजरात)
◾ पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला सिविल जज कौन बन गई हैं?
उत्तर – सुमन कुमारी
◾ 29 जनवरी 2019 को हिंदी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर – चित्रा मुदगल
साहित्य अकादमी पुरुष्कारों की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें|
◾भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के नेतृत्व में चलाई गई अखिल भारतीय ‘स्वस्थ भारत यात्रा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है?
उत्तर – तमिलनाडु
इस यात्रा का आयोजन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा 16 अक्टूबर 2018 से 29 जनवरी 2019 तक देश के 36 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में साइकिल द्वारा बीस हज़ार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके किया गया
◾ 26 जनवरी 2019 को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में किस झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरुष्कार मिला है?
उत्तर – ‘किसान गांधी’
वर्ष 2019 की गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय कृषि अनुंसधान परिषद (आईसीएआर) की झांकी ‘किसान गांधी’ को प्रथम पुरुष्कार प्राप्त हुआ है
◾ जॉर्ज फर्नांडिस का 29 जनवरी 2019 को निधन हो गया है वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?
उत्तर – राजनीति (अटल विहारी वाजपेय सरकार में भारत के पूर्व रक्षा मंत्री)
◾ भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश बन गया है सबसे अधिक स्टील उत्पादन करने वाला देश कौन सा है?
उत्तर – चीन
वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (WSA) द्वारा हाल ही में जारी एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश बन गया है भारत पहले स्टील उत्पादन ने तीसरे स्थान पर था भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए यह रैंक हासिल किया है इस रिपोर्ट के अनुसार स्टील उत्पादन में चीन पहले स्थान पर है जर्मनी तीसरे व अमेरिका चौथे स्थान पर है
◾ देश का दूसरा ट्यूलिप गार्डन का निर्माण किस राज्य में किया जायेगा ?
उत्तर – उत्तराखंड
देश के दुसरे ट्यूलिप गार्डन का निर्माण उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ में किया जायेगा, वर्तमान में भारत का एकमात्र ट्यूलिप गार्डन जम्बू कश्मीर राज्य के श्रीनगर में स्थित है|
◾ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 का खिताब किसने जीता है ?
उत्तर – नोवाक जोकोविच
नोवाक जोकोविच ने 27 जनवरी 2019 को राफेल नडाल को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 का खिताब अपने नाम किया
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 के विजेता
महिला एकल वर्ग – नाओमी ओसाका (जापान)
पुरुष एकल वर्ग – नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
महिला युगल वर्ग – समांथा स्तोसुर (ऑस्ट्रेलिया) और झांग शुई (चीन)
पुरुष युगल वर्ग – पिएरे हुगुएस हर्बर्ट तथा निकोलस माहुत (फ्रांस)
मिश्रित युगल – बारबोरा क्रेचिकोवा (चेक गणराज्य) और राजीव राम (अमेरिका)
◾ ‘पक्के पागा होर्नबिल फेस्टिवल’ किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर – अरुणांचल प्रदेश
अरुणांचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में ‘पक्के पागा होर्नबिल फेस्टिवल’ को राज्य महोत्सव घोषित किया है
◾ इंडिगो एयरलाइन्स का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – रोनोजोय दत्ता
◾ किस पुलिस बल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहादुरी के लिए सबसे अधिक पदक दिए गए?
उत्तर – केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)
वर्ष 2019 के अवसर पर सबसे अधिक कुल 44 पदक केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) को दिए गए एवं कुल 855 पुलिस कर्मियों को पदक प्रदान किये गए
◾ 26 जनवरी 2019 को किस किस को पद्म विभूषण पुरुष्कार दिया गया है?
उत्तर – तीजन बाई , इस्माइल उमर गुलेह, अनिलकुमार मणिभाई नाइक, बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे
◾ वर्ष 2019 में भारत रत्ना किस -किस को दिया है?
उत्तर – प्रणव मुखर्जी , नानाजी देशमुख , भूपेन हजारिका
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, राष्ट्रीय स्वयं संघ के नेता नानाजी देशमुख एवं प्रख्यात कलाकार भूपेन हजारिका को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया है, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह पुरुष्कार मरणोपरांत दिया गया है
◾ 26 जनवरी 2019 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कौन थे?
उत्तर – सिरिल रामाफोसा
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा 2019 गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे|
◾ कृष्णा सोबती का 25 जनवरी 2019 को निधन हो गया वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थी?
उत्तर – लेखिका (हिंदी)
हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती का 25 जनवरी 2019 को नई दिल्ली में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उन्हें वर्ष 2017 में कृष्णा सोबती को भारतीय साहित्य के सर्वोच्च सम्मान “ज्ञानपीठ पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था डार से बिछुड़ी, मित्रो मरजानी, यारों के यार, तिन पहाड़, सूरजमुखी अंधेरे के, सोबती एक सोहबत, जिंदगीनामा, ऐ लड़की, समय सरगम, जैनी मेहरबान सिंह उनके उपन्यास हैं. बादलों के घेरे उनका कहानी संग्रह है
◾ यश बैंक का नया सी.ई.ओ. और एम.डी. किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – रवनीत सिंह
रवनीत सिंह को 24 जनवरी 2019 को यश बैंक का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) व प्रबंध निर्देशक (MD) नियुक्त किया है
◾ राष्ट्रीय मतदाता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर – 25 जनवरी
25 जनवरी 2019 को देशभर में 9 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया भारत सरकार ने राजनीतिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु 25 जनवरी 2011 से ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की थी भारत निर्वाचन आयोग का गठन भी 25 जनवरी 1950 को हुआ था.
◾ नौसेना वायु स्टेशन – आईएनएस कोहासा का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
उत्तर – अंडमान-निकोबार
◾‘कलामसैट’ क्या है?
उत्तर – कृतिम उपग्रह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 24 जनवरी 2019 को विश्व के सबसे छोटे सैटेलाइट ‘कलामसैट’ को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल PSLV C-44 के द्वारा श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया इसके साथ दूसरा सैटेलाइट माइक्रो सैट-आर को भी लांच किया गया
◾मेडागास्कर देश के नए राष्ट्रपति कौन बने है?
उत्तर – एंड्री राजोएलिना
◾ वर्ष 2017 के लिए सरस्वती सम्मान किसे दिया गया है?
उत्तर – सितांशु यशश्चंद्र
गुजरात के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पदम श्री से सम्मानित सितांशु यशश्चंद्र को 22 जनवरी 2019 को वर्ष 2017 का सरस्वती सम्मान से नवाज़ा गया है
◾ राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 24 जनवरी
◾ वर्ष 2019 का सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार किसे दिया गया है?
उत्तर – राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की आठवीं बटालियन
केंद्र सरकार ने 23 जनवरी 2019 को सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की घोषणा की इस वर्ष यह पुरुष्कार गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की आठवीं बटालियन को आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है
◾ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस स्थान पर सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्घाटन किया?
उत्तर – लाल किला (दिल्ली)
◾ किस भारतीय वैज्ञानिक को प्रथम शेख सौद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है
उत्तर – सी.एन.आर. राव
भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव को थम शेख सौद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है यह पुरुष्कार उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की संस्था सेंटर फॉर एडवांस मैटेरियल द्वारा मैटेरियल रिसर्च के लिए दिया जाएगा.
◾ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वार्षिक पुरुष्कार 2018 में क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर और आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर किसे चुना है
उत्तर – विराट कोहली
विराट कोहली ICC अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ वनडे और टेस्ट खिलाड़ी के साथ वर्ष 2018 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए है
◾ सुभाष चन्द्र बोस का जन्म कब हुआ था
उत्तर – 23 जनवरी 1897
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कट्टक में हुआ था आज देश भर में उनकी 122वीं जयंती बनायी गयी
◾ विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 2019 में कहाँ आयोजित की गयी?
उत्तर – दावोस (स्विट्जरलैंड)
विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 22 जनवरी 2019 से स्विट्जरलैंड के दावोस में हो रही है
◾ खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 का आयोजन भारत के किस राज्य में किया गया?
उत्तर – महाराष्ट्र
◾ खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 में सबसे अधिक पदक जीतने वाला राज्य है:
उत्तर – महाराष्ट्र
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 का आयोजन महाराष्ट्र में किया गया जिसमे महाराष्ट्र 85 स्वर्ण, 62 रजत और 81 कांस्य के साथ कुल 228 पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा व हरियाणा कुल 178 पदको के साथ दुसरे स्थान पर तथा दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा|
◾ 21 से 23 जनवरी 2019 तक 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन भारत के किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – वाराणसी
◾ यूनेस्को द्वारा किस शहर को वास्तुकला की पहली वैश्विक राजधानी-2020 घोषित किया है?
उत्तर – रियो डी जेनेरियो (ब्राज़ील )
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा वर्ष 2020 के लिए रियो डी जेनेरियो (ब्राज़ील ) को वास्तुकला की पहली वैश्विक राजधानी घोषित किया है
◾भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय ‘नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा’ (एनएमआईसी) का उद्घाटन भारत के किस शहर में किया गया है?
उत्तर – मुम्बई
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जनवरी 2019 को मुंबई में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय ‘नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा’ (एनएमआईसी) का उद्घाटन किया
◾दिफ्फो पुल भारत के किस राज्य में बनाया गया है?
उत्तर – अरुणांचल प्रदेश
दिफ्फो फुल अरुणांचल प्रदेश में दिफ्फो नदी पर बानाया गया है जिसका उद्घाटन केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया इस पुल की लम्बाई 426.60 मीटर है इस पुल का निर्माण प्रोजेक्ट उदयक के अंतर्गत किया गया|
◾अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) का नया सीईओ (CEO) किसे बनाया गया है?
उत्तर – मनु साहनी
मनु साहनी को ICC का नया सीईओ नियुक्त किया है वे वर्तमान सीईओ डेविड रिचर्डसन का स्थान लेंगे.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) की स्थापना 15 जून 1909 को हुई थी
◾ भारत का कौन स संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बी-टेक शुरू करने वाला देश का पहला संस्थान बन गया है?
उत्तर – आई.आई.टी. हैदराबाद
आई.आई.टी. हैदराबाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बी-टेक शुरू करने वाला देश का पहला और विश्व का तीसरा संस्थान बन गया है.
◾ लॉरियस वर्ल्ड स्पोटर्स अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय कौन बन गयी है?
उत्तर – विनेश फोगाट
विनेश फोगाट लॉरियस वर्ल्ड स्पोटर्स अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय बन गयी है विजेताओं की घोषणा 18 फरवरी को आयोजित समारोह में की जाएगी
◾ वर्ष 2019 के लिए किस देश को G-77 समूह का अध्यक्ष बनाया गया है ?
उत्तर – फिलिस्तीन
वर्ष 2019 के लिए फिलिस्तीन को G-77 समूह का अध्यक्ष बनाया गया है 2018 में इस समूह का अध्यक्ष मिस्र था वर्तमान में G-77में 134 देश शामिल है G-77 की स्थापना 1964 में 77 विकासशील देशों ने जिनेवा में की थी
◾ “जय किसान ऋण मुक्ति योजना” किस राज्य में शुरू की गयी है
उत्तर – मध्य प्रदेश
◾ ‘अमा घरे एल.ई.डी.’ योजना किस राज्य में शुरू की गयी है?
उत्तर – ओड़िशा
◾ गांधी शांति पुरुष्कार 2018 किसे दिया गया है?
उत्तर – योहेई ससाकावा
योहेई सासाकावा निप्पोन फाउंडेश के चेयरपर्सन तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के गुडविल एम्बेसडर हैं।
◾ विश्व का पहला मानवाधिकार को समर्पित टीवी चैनल किस संस्था द्वारा शुरू किया गया है?
उत्तर – इंटरनेशनल ऑब्जर्वेटरी ऑफ़ ह्यूमन राइट्स (IOHR)
इंटरनेशनल ऑब्जर्वेटरी ऑफ़ ह्यूमन राइट्स (IOHR) द्वारा विश्व का पहला मानवाधिकार को समर्पित टीवी चैनल शुरू किया गया है यह चैनल लंदन स्थित ऑफिस से आरंभ किया गया है और इसका प्रसारण रोप, लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व समेत 20 देशों में किया जायेगा
◾ किशानो के लिए KALIA योजना किस राज्य में शुरू की गयी है?
उत्तर – ओड़िशा
◾ महिला उधमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को सक्षम बनाने के लिए ‘वुमनिया ऑन जीईएम’ योजना किसके द्वारा शुरू की गयी है?
उत्तर – गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GEM)
◾ IMBEX युद्ध अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित हो रहा है
उत्तर – म्यांमार
◾ थल सेना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 15 जनवरी
◾ वर्ष 2019 में कुम्भ मेला कहाँ आयोजित हो रहा है?
उत्तर – प्रयागराज (इलाहाबाद)
वर्ष 2019 में कुम्भ मेला का आयोजन प्रयागराज में किया जा रहा है जो 15 जनवरी 2019 से 4 मार्च 2019 तक चलेगा|
◾ दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाली पहली महिला आईपीएस (IPS) कौन बन गयी है ?
उत्तर – अपर्णा कुमार
◾ 14 जनवरी 2019 को किसे फिलिप कोटलर प्रेसिडेंसियल सम्मान से सम्मानित किया गया है
उत्तर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
◾ एक परिवार, एक नौकरी’ योजना का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है?
उत्तर – सिक्किम
सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने 12 जनवरी 2019 को ‘एक परिवार, एक नौकरी’ योजना का शुभारंभ किया इस योजना के तहत प्रत्येक ऐसे परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी, जिस परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है
◾ आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10% आरक्षण देने वाला पहला राज्य कौन बन गया है?
उत्तर – गुजरात
◾ मैसेडोनिया देश का नाम परिवर्तित कर दिया गया है इस देश का नया नाम क्या है?
उत्तर – उत्तर मैसेडोनिया गणराज्य (Republic of North Macedonia)
◾ 11 जनवरी को भारत के किन दो क्रिकेट खिलाडियों को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की मानक सदस्यता दी गयी?
उत्तर – विराट कोहली और रवि शास्त्री
◾ ‘अटल टिंकरिंग लैब पुस्तिका- नई दिशाएं, नये निर्माण, नया भारत’ किस आयोग द्वारा जारी की गयी है?
उत्तर – नीति आयोग
◾ सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक (DG) किसे बनाया गया है?
उत्तर – आई. पी.एस. कुमार राजेश चंद्रा
आई. पी.एस. कुमार राजेश चंद्रा को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक (DG) बनाया गया है वे एस. एस. देवसाल की जगह लेंगे|
◾ राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 12 जनवरी
12 जनवरी को प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है
◾ वेनेज़ुएला के नए राष्ट्रपति कौन नियुक्त हुए है?
उत्तर – निकोलस मादुरो
10 जनवरी 2019 को निकोलस मादुरो ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति पद की सपथ ली वे लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बने है
◾ 15 जनवरी को मनाये जाने वाले सेना दिवस में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अफसर कौन होंगी
उत्तर – लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी
15 जनवरी आयोजित सेना दिवस परेड में कोई महिला किसी टुकड़ी का नेतृत्व करेगी यह टुकड़ी महिला टुकड़ी से लग होगी इसमें पुरुष 144 जवान सामिल होंगे लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी इंडियन आर्मी सर्विस कॉर्प्स (ASC) टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी|
◾ ‘वेब वंडर वुमन’ अभियान किस मंत्रालय द्वारा लांच किया गया है?
उत्तर – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
◾ संविधान का 124वां संसोधन किससे सम्बंधित है?
उत्तर – सामान्य वर्ग के लोगो को आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण
◾ कौन सा देश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का 105 वां सदस्य बना है ?
उत्तर – अमेरिका
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 08 जनवरी 2018 को घोषणा की कि अमेरिकी क्रिकेट संघ (यूएसए क्रिकेट) इसका 105वां सदस्य होगा |
◾ मुंबई में 15- 16 जनवरी को आयोजित होने वाले ग्लोबल एविएशन समित (Global Aviation Summit) की थीम क्या है?
उत्तर – फ्लाइंग फॉर आल (Flying for all)
◾ भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल पेमेंट समिति का चेयरमैन किसे बनाया है?
उत्तर – नंदन नीलेकणि
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने नंदन नीलेकणि को डिजिटल पेमेंट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है नंदन नीलेकणि इंफोसिस के सह-संस्थापक है|
◾ होपमैन कप का ख़िताब तीन बार जीतने वाले पहले खिलाडी कौन बन गए है?
उत्तर – रोजर फेडरर
◾ कुम्भ सेवा मोबाइल एप्प किसके द्वारा लांच किया गया है?
उत्तर – उत्तर मध्य रेलवे
कुम्भ सेवा मोबाइल एप्प उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेनों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए लांच किया गया है|
◾ अंटार्टिका की सबसे ऊंची चोटी “माउंट विंसन” पर चड़ने वाली पहली महिला ऐम्प्युटी पर्वतारोही कौन बन गयी है?
उत्तर – अरुणिमा सिन्हा
भारतीय पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा अंटार्टिका कि सबसे ऊंची चोटी “माउंट विंसन” पर चड़ने वाली पहली पहली महिला ऐम्प्युटी (दिव्यांग) पर्वतारोही बन गयी है उन्होंने यह कारनामा 4 जनवरी 2019 को किया|
◾ 76वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2019 सूची
- बेस्ट मोशन पिच्चर ड्रामा – बोहेमियन राप्सोड
- बेस्ट मोशन पिच्चर म्यूजिकल/कॉमेडी – ग्रीन बुक
- बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा: ग्लेन क्लोज़ – द वाइफ
- बेस्ट एक्टर ड्रामा: रामी मालेक – बोहेमियन राप्सोडी
- बेस्ट एक्ट्रेस म्यूजिकल/कॉमेडी – ओलिविआ कोलमैन- दि फेवरेट
- बेस्ट एक्टर म्यूजिकल/कॉमेडी – क्रिश्यन बेल- वाइस
- बेस्ट डायरेक्टर इन एनी मोशन पिक्चर – अल्फांसो कुआरों, रोमा
- बेस्ट टीवी सीरीज ड्रामा – द अमेरिकन्स
◾ 27 वां विश्व पुस्तक मेले का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
27 वां विश्व पुस्तक मेले का आयोजन नई दिल्ली में 5 जनवरी से 13 जनवरी 2019 तक किया जायेगा|
◾ दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले का विषय क्या है?
उत्तर – रीडर्स विथ स्पेशल नीड्स (Readers with Special Needs)
◾ 4 जनवरी 2019 को रामनाथ गोयनका पुरुष्कार किसे दिया गया?
उत्तर – सुशील बहुगुणा, जफ़र इकबाल और सुशील महापात्र
यह पुरुष्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाता है|
◾ दोलिताबी बैराज परियोजना किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर – मणिपुर
दोलिताबी बैराज परियोजना मणिपुर राज्य में इरिल नदी पर स्थित है जिसका उद्घाटन 4 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया|
◾ विश्वभर में पहला अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस कब मनाया गया?
उत्तर – 4 जनवरी 2019
4 जनवरी 2019 को विश्वभर में पहला अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस मनाया गया इस दिन ब्रेल लेखन पद्धति के जन्मदाता लुइस ब्रेल का जन्म हुआ था|
◾ सार्वजनिक क्षेत्र के किन दो बैंको के बैंक ऑफ़ बड़ोदा में विलय को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है?
उत्तर – देना बैंक और विजया बैंक
◾ चन्द्रमा की दूसरी ओर अन्तरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश कौन बन गया है?
उत्तर – चीन
◾ किन पांच देशो को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनाया गया है?
उत्तर – बेल्जियम, डोमिनिकन गणराज्य, जर्मनी, इंडोनेशिया तथा दक्षिण अफ्रीका
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस तथा अमेरिका स्थायी सदस्य हैं और दस अस्थायी सदस्यों का चयन दो-दो वर्षो के लिए किया जाता है|
◾ भारत रत्न और पद्म विभूषण सम्मान की स्थापना कब हुई?
उत्तर – 2 जनवरी 1954
◾किन दो देशो ने यूनेस्को को छोड़ने की घोषणा की है?
उत्तर – अमेरिका और इज़राइल
अमेरिका और इज़राइल ने आधिकारिक तौर पर 01 जनवरी 2019 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) छोड़ दिया है|
◾ आंध्र प्रदेश उच्च न्यायलय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश किसे बनाया गया है?
उत्तर -जस्टिस प्रवीण कुमार
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायलय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रवीण कुमार को बनाया गया है आंध्र प्रदेश का उच्च न्यायलय 1 जनवरी 2019 से कार्यशील हुआ है यह देश का 25वा उच्च न्यायलय है इससे पहले आंध्र प्रदेश व तेलंगाना का हैदराबाद में एक ही उच्च न्यायलय था|
◾ बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ने जीत हासिल की है वे किस राजनेतिक दल से सम्न्बंधित है?
उत्तर – आवासी लीग
very Good sir