बिहार के वन – Forests of Bihar

बिहार के वन – Forests of Bihar

बिहार सामान्य ज्ञान

बिहार के वन – Forests of Bihar

  • बिहार में कुल 6,764 वर्ग किमी भू भाग पर वन है जो राज्य के कुल क्षेत्रफल का 7.1 प्रतिशत है  बिहार में वन मुख्यतः चंपारण, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद , नालंदा, नवादा, बांका, जमुई और मुंगेर आदि जिलो में पाए जाते है
  • बिहार में मुख्यतः आद्र पर्णपाती व शुष्क पर्णपाती वन पाए जाते है बिहार में वनों के वर्गीकरण को निम्न चार्ट की मदद से समझा जा सकता है|

आद्र  पर्णपाती वन 

आद्र पर्णपाती वन ऐसे स्थानों पर पाए जाते है जहाँ वार्षिक वर्षा 120 सेमी. से अधिक होती है बिहार में तराई क्षेत्र व सोमेश्वर और दून क्षेत्र में इस प्रकार के वन पाए जाते है   साल , अशोक,  केन, आम, जामून आदि इन वनों के प्रमुख वृक्ष हैं.

शुष्क पर्णपाती वन 

शुष्क पर्णपाती वन ऐसे स्थानों पर पाए जाते है जहाँ वार्षिक वर्षा 120 सेमी. से कम होती है बिहार में  पूर्वी मध्यवर्ती क्षेत्र व दक्षिण पठार के पश्चिमी क्षेत्र में इस प्रकार के वन पाए जाते है  इन वनों में पाए जाने वाले वृक्षों की पत्तियां पतझड़ के मौसम में गिर जाती है  साल, बांस, खैर, अमलतास, महुआ आदि इन वनों के प्रमुख वृक्ष है.

 

बिहार में रिकार्डेड वन क्षेत्र 

  • कुल वन क्षेत्र – 6493 वर्ग किमी 
  • आरक्षित वन – 693 वर्ग किमी 
  • संरक्षित वन – 5,779 वर्ग किमी 
  • अवर्गीकृत वन – 1  वर्ग किमी 

बिहार वनों से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 

  • राज्य कुल वन क्षेत्र – 6,764 वर्ग किमी 
  • ज्य के क्षेत्रफल में वनों का प्रतिशत – 7.1 %
  • सबसे अधिक वन क्षेत्र वाला जिला – पश्चिमी चंपारण 
  • सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला – स्योहर 
  • सबसे अधिक वन प्रतिशत वाला जिला – कैमूर 
  • सबसे कम  वन प्रतिशत वाला जिला – शेखपुरा 

Also read – बिहार का भूगोल – Geography of Bihar

Leave a Comment