वर्णमाला – Varnamala in Hindi (Alphabet)

वर्णमाला – Varnamala in Hindi

किसी भी भाषा में हम अपने विचारों को वाक्य के रूप में व्यक्त करते हैं वाक्य को किसी भाषा की सार्थक इकाई कहा जाता है वाक्य से छोटी इकाई उपवाक्य , उपवाक्य से छोटी पदबंध , पदबंध से छोटी पद या शब्द, पद से छोटी अक्षर, और अक्षर से छोटी इकाई वर्ण या ध्वनि होती है इस पोस्ट में हम आपको वर्ण (Varn in Hindi) और वर्णमाला (Varnamala in Hindi) के विषय में बताएंगे।

वर्ण किसे कहते हैं ?

भाषा की सबसे छोटी इकाई को वर्ण या ध्वनि कहते हैं। 

वर्णमाला (Alphabet)

समस्त वर्णों के व्ययस्थित क्रम या समूह को वर्णमाला कहते हैं। 

हिन्दी वर्णमाला (Varnamala in Hindi)

हिन्दी वर्णमाला को दो समूहों स्वर और व्यंजन में विभाजित किया गया है हिन्दी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण (10 स्वर और 35 व्यंजन) और लेखन के आधार पर 52 वर्ण (13 स्वर, 35 व्यंजन और 4 संयुक्त व्यंजन) होते हैं। 

स्वर (Vowels)

  • उच्चारण के आधार पर – अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ 
  • लेखन के आधार पर – अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अः

स्वरों के विषय में विस्तृत अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें। 

व्यंजन (Consonants)

  • क वर्ग – क ख ग घ ङ
  • च वर्ग – च छ ज झ ञ
  • ट वर्ग – ट ठ ड ढ ण 
  • त वर्ग – त थ द ध न 
  • प वर्ग – प फ ब भ म 
  • अंतःस्थ व्यंजन – य र ल व 
  • ऊष्म व्यंजन – श ष स ह 
  • संयुक्त व्यंजन – क्ष, त्र, ज्ञ, श्र

व्यंजन के विषय में विस्तृत अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Also read…

विलोम शब्द | Opposite Words in Hindi

राहुल सांकृत्यायन की प्रमुख रचनाये

Leave a Comment