What is CCC in Hindi – CCC क्या है

What is CCC in Hindi – CCC क्या है

What is CCC in Hindi

What is CCC in Hindi – CCC क्या है : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपने CCC का नाम सायद जरूर सुना होगा , आज इस पोस्ट में ccc से सम्बंधित सभी सवालो का जबाब दिया गया है जैसे CCC क्या है ?, CCC  कब और कहाँ से किया जाता है? , CCC परीक्षा का शुल्क कितना है?,  CCC के क्या फायदे है?, CCC का Syllabus क्या है? 

CCC क्या है? What is CCC?

CCC का पूरा नाम Course on Computer Concepts है CCC  कोर्स राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा कराया जाता है  , वास्तव में ccc कोई कोर्स नहीं बल्कि सिर्फ एक परीक्षा है जिसमे कंप्यूटर की सामान्य जानकारी  बारे में प्रश्न पूछे जाते  है जिसे  पास करने पर आपको प्रमाण पत्र (CERTIFICATE) दिया जाता है|

CCC कब और कहाँ से किया जाता है? When and where is the CCC done?

CCC का कोर्स NIELIT द्वारा कराया जाता है जिसके लिए आप NIELIT की वेबसाइट  http://student.nielit.in/ से आवेदन कर सकते है  CCC की परीक्षा हर महीने होती है इसके लिए आप कभी भी आवेदन कर सकते है आपकी परीक्षा आवेदन के 2 महीने बाद होगी , CCC की परीक्षा हर राज्य में कई परीक्षा केन्द्रों में होती है परीक्षा केंद्र का  चयन  आप आवेदन भरते समय कर सकते है 

CCC परीक्षा का शुल्क कितना है?  What is fee of CCC exam?

CCC परीक्षा का शुल्क 590 रुपये है जो आवेदन करते समय लिया जाता है जिसका भुकतान आप ऑनलाइन कर सकते है , परीक्षा शुल्क सभी वर्गों के लिए समान है|

CCC के क्या फायदे है? What are the advantages of CCC?

CCC परीक्षा पास करने के बाद आपको प्रमाण पत्र दिया जाता है जिसके फायदा आपको कई सरकारी नौकरियों में मिल सकता है , कई राज्यों ने समूह ग की सभी भर्तियो के लिए CCC को अनिवार्य किया हुआ है|

CCC के लिए शैक्षिक योग्यता व आयु क्या है? What is the educational qualification and age for the CCC?

CCC के लिए कोई भी शैक्षिक योग्यता व आयु का निर्धारण नहीं किया गया है 

CCC का प्रमाण पत्र कहा से प्राप्त किया जाता है ?

CCC की परीक्षा के एक महीने बाद इसका रिजल्ट आता है और उसके लगभग एक महीने बाद आप इसका प्रमाण पत्र  (certificate) आप nielit की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है|

CCC का पाठ्यक्रम क्या है? What is the syllabus of CCC?

CCC की परीक्षा 90 मिनट की होती है जिसमे कंप्यूटर की सामान्य जानकारी से सम्बंधित 100  प्रश्न पूछे जाते है ये प्रश्न बहुविकल्पीय तथा सत्य/असत्य (true-false) प्रकार के होते है| आपको इस परीक्षा को पास करने के लिए 50 अंक लाना अनिवार्य है CCC परीक्षा पास करने पर आपको आपके अंको के आधार पर ग्रेड दिया जाता है

  • 50- 54 : D Grade
  • 55- 64 : C Grade
  • 65- 74 : B Grade
  • 75- 84 : A Grade
  • >= 85 : S Grade

Also read…

इंटरनेट क्या है ? What is internet in Hindi

Leave a Comment