भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं क्या आप जानते हैं इनमे से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है , सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है ?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है जिसका कुल क्षेत्रफल 342,239 km2 है। 

राजस्थान की राजधानी जयपुर है राजस्थान राज्य का नामकरण कर्नल जेम्स टॉड ने किया , राजस्थान राज्य भारत के उत्तर – पश्चिम में  2303” उत्तरी अक्षांश से 30012” उत्तरी अक्षांश एवं 69030” से 78017” पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है जिसकी कुल जनसँख्या 6,85,48,437 और कुल क्षेत्रफल 3,42,239 किमी²  है इस राज्य में कुल 33 जिले हैं
राजस्थान राज्य की सीमा  पांच राज्यों व एक देश से लगी है इसके उत्तर में पंजाब व हरियाणा, दक्षिण में गुजरात ,  पूर्व  में उत्तर प्रदेश , दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेश तथा पश्चिम में पाकिस्तान है

राजस्थान राज्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। 

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है जिसकी कुल जनसंख्या 199,812,341 है 

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है यह जनसँख्या की दृष्टि से भरत का सबसे बड़ा राज्य व क्षेत्रफल की दृष्टि चौथा  सबसे राज्य है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है।उत्तर प्रदेश की सीमा कुल 9 राज्यों से लगी है , राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले है

उत्तर प्रदेश राज्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Also read….

भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

Leave a Comment