भूकंप कैसे आता है ? How does an earthquake occur?

भूकंप कैसे आता है ? How does an earthquake occur?

भूकंप के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे हो सकता है आपने कभी न कभी भूकंप के झटके महसूस भी किए हो लेकिन क्या आप जानते हैं की भूकंप कैसे आता है ? How does an earthquake occur? और क्यों आते है bhukamp kaise aata hai

भूकंप (Earthquake)

पृथ्वी की सतह के हिलने की घटना को भूकंप या भूचाल  कहा जाता है 

भूकंप कैसे आता है ? How does an earthquake occur?

हमें ऊपर से देखने पर पृथ्वी की सतह एक ठोस जगह की तरह दिखती है, लेकिन यह वास्तव में सतह के नीचे बेहद सक्रिय है। पृथ्वी चार बुनियादी परतों से बनी है सबसे ऊपरी ठोस सतह क्रस्ट (Crust) उसके नीचे मेंटल (Mantle) जो गरम होती है उसके बार बाहरी कोर (outer core) जो तरल अवस्था में होता है और सबसे अंदर आंतरिक कोर (inner core) होता है यह ठोस होता है

Image Source : https://spaceplace.nasa.gov

सबसे ऊपरी सतह क्रस्ट और मेंटल के ऊपरी भाग को संयुक्त रूप से लिथोस्फियर (lithosphere) कहा जाता है पृथ्वी की सम्पूर्ण वाह्य सतह पर लिथोस्फियर एक निरंतर परत नहीं है , यह कई प्लेटो से बना है जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है और यह टेक्टोनिक प्लेट्स स्थिर नहीं होती है ये बहुत धीमी गति से निरंतर खिसकती रहती हैं जिसके कारण पृथ्वी की क्रस्ट पर तनाव उत्पन्न होता है जब यह तनाव अत्यधिक हो जाता है तो इससे लिथोस्फियर में क्रैक (Crack) उत्पन्न होते है जिसके कारण टेक्टोनिक प्लेट्स अचानक तीव्र गति करती हैं जिसके कारण भूकंप उत्पन्न होता है

सतह के नीचे जिस सतह पर प्लेट अचानक गति करती है उसे फॉल्ट (fault) कहते हैं पृथ्वी की सतह के नीचे का स्थान जहाँ भूकंप शुरू होता है, हाइपो सेंटर (hypocenter) कहलाता है, और पृथ्वी की सतह पर इसके ठीक ऊपर का स्थान एपी सेंटर (epicenter) कहलाता है।

Also read…

विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है ?

भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है?

Leave a Comment