हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभयारण्य

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभयारण्य

हिमाचल प्रदेश जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है यहाँ 5 राष्ट्रीय उधयान एवं 31 वन्य जीव अभयारण्य है इस पोस्ट में हम हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभयारण्यो के बारे में जानेंगे।

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान

राज्य के राष्ट्रीय उद्यानो का विवरण निन है।

ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान

  • यह राष्ट्रीय उद्यान राज्य के कुल्लू जिले में स्थित है
  • इसका कुल क्षेत्रफल 1171 वढ़ किलोमीटर है।
  • ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1984 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • यह हिमाचल प्रदेश का सबसे बाद राष्ट्रीय उद्यान है।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान को 23 जून 2014 को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किया गया।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में भूरे भालू, शेर, चीता, कस्तूरी मृग, तेंदुए आदि कई जीव निवास करते हैं।

पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान

  • यह राष्ट्रीय उद्यान राज्य के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है।
  • इसका कुल क्षेत्रफल 675 वर्ग किमी है।
  • पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान को जनवरी 1987 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में हिम चीता, तिब्बती भेड़िये आदि वन्य जीव पाए जाते हैं।

खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान

  • यह राष्ट्रीय उद्यान कुल्लू जिले में स्थित है।
  • इसे 2010 में स्थापित किया गया।
  • खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान 710 वर्ग किमी में फैला है।

इंडरकिला राष्ट्रीय उद्यान

  • यह राष्ट्रीय उद्यान कुल्लू जिले में स्थित है।
  • इस वर्ष 2010 में स्थापित किया गया।
  • इसका कुल क्षेत्रफल 104 वढ़ किमी है।

सिम्बलबारा राष्ट्रीय उद्यान

  • सिम्बलबारा राष्ट्रीय उद्यान राज्य के सिरमौर जिले में स्थित है।
  • इसे वर्ष 2010 में स्थापित किया गया था।
  • इसका कुल क्षेत्रफल 27.8 वर्ग किमी है
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में मुख्य रूप से सांभर, चीतल, लंगूर, हिमालयी भालू आदि जीव पाए जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश के वन्य जीव अभयारण्य

क्र. सं.वन्यजीव अभयारण्यजिलाक्षेत्रफलस्थापना वर्ष
1बांदलीमंडी41 वर्ग किमी1962
2नारगूमंडी278 वर्ग किमी1962
3शिकारी देवीमंडी72 वर्ग किमी1962
4चायलसोलन109 वर्ग किमी1976
5दाड़लाघाट सोलनसोलन6 वर्ग किमी1962
6मजाठलसोलन40 वर्ग किमी1962
7शिल्लीसोलन2 वर्ग किमी1963
8चूड़धारसिरमौर66 वर्ग किमी1985
9रेणुकासिरमौर4 वर्ग किमी1964
10दरांग घाटीशिमला167 वर्ग किमी1962
11शिमला वाटर कैचमेंटशिमला10 वर्ग किमी1958
12तालराशिमला40 वर्ग किमी1962
13गोविन्द सागरबिलासपुर100 वर्ग किमी1962
14नैना देवीबिलासपुर123 वर्ग किमी1962
15गांगुलचम्बा109 वर्ग किमी1949
16सचु तुआ नालाचम्बा103 वर्ग किमी1962
17टूंडाहचम्बा64 वर्ग किमी1962
18कायसकुल्लू14 वर्ग किमी1954
19कालाटोपचम्बा69 वर्ग किमी1949
20कनावरकुल्लू61 वर्ग किमी1954
21खोखनकुल्लू14 वर्ग किमी1954
22मनालीकुल्लू32 वर्ग किमी1954
23धौलाधारकाँगड़ा944 वर्ग किमी1994
24किब्बरलाहौल स्पीति1400 वर्ग किमी1992
25तीरथनकुल्लू61 वर्ग किमी1976
26पोंग झीलकाँगड़ा307 वर्ग किमी1983
27रूपी भाभाकिन्नौर503 वर्ग किमी1982
28रकछम छितकुलकिन्नौर304 वर्ग किमी1962
29लिप्पा असरंगकिन्नौर31 वर्ग किमी1962
30सैंजकुल्लू90 वर्ग किमी1994
31कुगटीचम्बा379 वर्ग किमी1962

Also read…
हिमाचल प्रदेश की प्रमुख झीलें – Lakes of Himachal Pradesh

Leave a Comment