फरवरी माह के प्रमुख दिवस – List of Important Days in February

फरवरी माह के प्रमुख दिवस – List of Important Days in February

फरवरी माह के प्रमुख दिवस – List of Important Days in February

इस पोस्ट में फरवरी  माह के विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों की सूची दी गई है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं

तिथि दिवस का नाम
2 फरवरी विश्व आद्रभूमि दिवस
4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस
10 फरवरी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस
11 फरवरी
विश्व यूनानी दिवस
12 फरवरी
राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस
13 फरवरी विश्व रेडियो दिवस, राष्ट्रीय महिला दिवस
14 फरवरी वैलेंटाइन दिवस
21 फरवरी अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
24 फरवरी केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

विश्व आद्रभूमि दिवस (World Wetland Day) – 2 फरवरी

भारत सहित पूरे विश्वभर में विश्व आद्रभूमि दिवस (World Wetland Day) 2 फरवरी को मनाया जाता है  इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता को बढ़ाना है
इसी दिन 2 फरवरी 1971 को कैस्पियन सागर के तट पर ईरानी शहर रामसर में आर्द्र भूमि समझौते को मंजूरी दी गई थी यह दिवस पहली बार 2 फरवरी, 1997 को मनाया गया था।

विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) – 4 फरवरी

कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व भर में प्रतिवर्ष 4 फरवरी को कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है पहली बार 1933  में अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ जिनेवा में पहली बार विश्व कैंसर दिवस मनाया था।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति (National Deworming Day) – 10 फरवरी

भारत में प्रतिवर्ष 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है इसका उद्देश्य सभी बच्चों को कृमि (पेट के कीड़ों ) से मुक्त करना है

विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) – 13 फरवरी

विश्वभर में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य शिक्षा , संचार के क्षेत्र में रेडियो की भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करना है पहली बार 13 फ़रवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया गया था

राष्ट्रीय महिला दिवस (National Women’s Day)- 13 फरवरी

भारत में  13 फ़रवरी को सरोजनी नायडू के जन्म दिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, वह भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं उन्हे ‘भारत कोकिला’ के नाम से भी जाना जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) – 21 फरवरी

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी को मनाया जाता इस दिवस को मनाने का उदेश्य विश्व में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है बांग्लादेश में इस दिन एक राष्ट्रीय अवकाश होता है इस दिवस को मनाने के लिए 17 नवंबर, 1999 को यूनेस्को द्वारा स्वीकृति दी गई।

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central excise day) – 24 फरवरी

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस प्रत्येक वर्ष 24 फ़रवरी को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1944 में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क क़ानून बनाया गया था।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) – 28 फरवरी

भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाना और वैज्ञानिक सोच पैदा करना है  । 28 फ़रवरी सन् 1928 को सर सी वी रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी जिसे रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है  इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।

 

Also read…

जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस – List of Important Days in January

Leave a Comment