जुलाई महीने के प्रमुख दिवस – List of Important Days in July

जुलाई महीने के प्रमुख दिवस – List of Important Days in July

जुलाई महीने के प्रमुख दिवस – List of Important Days in July

इस पोस्ट में जुलाई महीने के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रिय दिवसों की सूची दी गई है।

तिथि दिवस का नाम
1 जुलाई वास्तुशिल्प दिवस, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस,
2 जुलाई विश्व यूएफओ दिवस
4 जुलाई स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस
9 जुलाई राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस
11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस
12 जुलाई राष्ट्रीय सादगी दिवस
22 जुलाई राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस
23 जुलाई राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
24 जुलाई आयकर दिवस
25 जुलाई गोस्वामी तुलसीदास जयंती
26 जुलाई कारगिल विजय दिवस
27 जुलाई केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस
28 जुलाई विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस
29 जुलाई विश्व बाघ दिवस
31 जुलाई मुंशी प्रेमचंद जयंती

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day)

भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य डॅाक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान देना है । भारत सरकार ने सबसे पहले नेशनल डॉक्टर डे साल 1991 में मनाया था। इस दिन को महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।

विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day)

विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाने वाला कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य जनसंख्या सम्बंधित समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह दिवस पहली बार 1989 में मनाया गया था।

कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas)

प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन 26 जुलाई 1999 को  भारत ने कारगिल युद्ध में पकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और अंत में भारत की विजय हुई

Also read…
जून माह के प्रमुख दिवस – List of Important Days in June

मई महीने के प्रमुख दिवस – List of Important Days in May

Leave a Comment