राजस्थान की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं

राजस्थान की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं

राजस्थान की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं

भाखड़ा नांगल परियोजना 

भाखड़ा नांगल परियोजना राजस्थान, पंजाब व हरियाणा की संयुक्त परियोजना है यह बांध सतलुज नदी पर बना है। यह बांध दो बांधों भाखड़ा और नांगल बांधों से मिलकर बना है। भाखड़ा बांध नांगल बांध से 13 किमी दूर बना है।
इस परियोजना में राजस्थान की हिस्सेदारी 15.2 प्रतिशत है|

चम्बल परियोजना 

चम्बल परियोजना राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की संयुक्त परियोजना है जो चम्बल नदी पर बनी है चम्बल परियोजना के प्रथम चरण में ‘गाँधी सागर बाँध’, द्वितीय चरण में ‘राणा प्रताप सागर बाँध’ और तीसरे चरण में ‘जवाहर सागर बाँध’ बनाए गये है|

व्यास परियोजना 

व्यास परियोजना राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की संयुक्त परियोजना है जो व्यास, रावी व सतलुज नदी पर स्थित है 

जाखम परियोजना 

यह परियोजना राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में अनुप्पुरा गाँव के पास जाखम नदी पर स्थित है इस परियोजना का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाता है|

पार्वती परियोजना 

यह  परियोजना राजस्थान के धौलपुर के निकट पार्वती नदी पर स्थित है इस परियोजना के शुरुआत 1959 ई. में किया गया|

ओरई परियोजना 

यह परियोजना राजस्थान के चित्तौडगढ जिले में ओरई नदी पर स्थित है|

माही बजाज सागर परियोजना 

यह परियोजना राजस्थान व गुजरात की संयुक्त परियोजना है इस परियोजना की नींव तत्कालीन वित्तमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा रखी गई थी और इसका नाम प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज के नाम पर रखा गया था।

 

राजास्थान की नदी घाटी परियोजनाएं व सम्बंधित नदी

  • इंदिरा गांधी परियोजना – सतलज एवं व्यास नदी 
  • चम्बल परियोजना – चम्बल नदी
  • माही बजाज सागर परियोजना – माही नदी 
  • भाखड़ा नांगल परियोजना – सतलज नदी 
  • जाखम परियोजना –  जाखम नदी 
  • ओरई परियोजना – ओरई नदी 
  • सरदार सरोवर परियोजना –  नर्मदा नदी 
  • पार्वती परियोजना – पार्वती नदी 
  • सेई परियोजना – सेई नदी 
  • जवाई बाँध परियोजना –  जंवाई नदी 

Also read – राजस्थान की प्रमुख झीलें – Major Lakes of Rajasthan

General Knowledge in Hindi 100 Most Important Questions

Leave a Comment