Get Study Material & Notification of Latest Posts on Telegram

उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी(VDO) पेपर 2014

पद – ग्राम विकास अधिकारी (VDO)

प्रश्नों की संख्या – 100

नोट : -(प्रश्न 1 से 3) निम्नलिखित प्रश्नों में दिये गये अनुच्छेदों के पहले एवं अंतिम वाक्यों को क्रमशः 1 और 6 की संख्या दी गई है। इनके बीच के वाक्यों को चार भागों में बांटकर य, र, ल तथा व की संख्या दी गई है। ये चारों वाक्य व्यवस्थित क्रम में नहीं है। इन्हें ध्यान से पढ़िए और दीये गए विकल्पों में से उचित क्रम चुनिए जिससे सही अनुच्छेद बन जाए।

1. हमारा देश उत्सव और त्योहारों का देश है
(य) यह त्यौहार जनमानस में उल्लास जगाते हैं
(र) यहां अनेक त्यौहार मनाए जाते हैं
(ल) समन्वय की भावना भी पैदा करते हैं
(व) लोगों में देश भक्ति और गौरव का भाव भरते हैं
(6) इन अवसरों पर सब मिलकर खुशियां मनाते हैं।
A. र ल व य
B. र य व ल
C. ल व य र
D. व य र ल
Answer – B

2. (1) रामानुज दर्शन में मुक्तात्मा ईश्वर के समान है, पर उसकी ईश्वर के साथ एकात्मता नहीं होती
(य) सृष्टि की स्थिति नई शादी में जीवन का तनिक भी अधिकार नहीं रहता
(र) मुक्ति के लिए ईश्वर का साक्षात अनुभव ही अंतिम साधन है
(ल) मुक्त जीव में सर्वज्ञता तथा सत्य संकल्प अवश्य आ जाते हैं, पर सर्व कर्तृत्व ईश्वर के ही हाथ में रहता है
(व)प्रपत्ति के वशीभूत भगवान शिव को पूर्ण ज्ञान प्रदान कर देते हैं
(6) वैकुंठ में भगवान का ‘किंकर’ बनाना ही परम मुक्ति है।

A. व ल य र
B. र ल य व
C. य ल र व
D. ल य व र
Answer – B

3. (1)मैं अच्छेपन का उदाहरण बनकर ही नहीं रहना चाहता
(य) तारीफ से डर लगता है
(र) नाली में टूट पडूं ? धूल में लोंटू ?
(ल) कोई मेरी बुराई करता है, तो मुझे संतोष होता है कि कभी भूले-भटके से उस आदमी का भला मेरे हाथों से हो गया होगा।
(व) कोई मुँह पर तारीफ करे तो उससे पूछ लेता हूं कि बता भाई मैं कौन सी बेवकूफी करूं?
(6) तारीफ करके आदमी से कोई भी बेवकूफी कराई जा सकती है।
A. य व र ल
B. र य ल व
C. ल य व र
D. ल व र य
Answer – C
4. ‘कहां राजा भोज कहां गंगू तेली’ लोकोक्ति का सही अर्थ चुनिए-
A. ऊट पटांग बात करना
B. राजा और सामान्य व्यक्ति एक बराबर होना
C. आकाश-पाताल का अंतर होना
D. उपरोक्त में कोई नहीं
Answer – C

5. ‘अक्ल का दुश्मन’ मुहावरे का अर्थ चुनिए –
A. मित्रों होना
B. महामूर्ख होना
C. शत्रु होना
D. इनमें से कोई नहीं
Answer – B

6. ‘सरस्वती’ का पर्यायवाची है –
A. शारदा
B. कमला
C. वीणापाणी
D. उपरोक्त सभी
Answer – D

7. ‘एषा’ का पर्यायवाची है-
A. इच्छा
B. प्यार
C. लोभ
D. लालच
Answer – A
8. ‘आदर’ शब्द से विशेषण बनेगा –
A. आदरकारी
B. आदरपूर्वक
C. आदरणीय
D. उपरोक्त में कोई नहीं
Answer – C

9. ‘तपोवन’ में कौन सी संधि है
A. स्वर संधि
B. व्यंजन संधि
C. विसर्ग संधि
D. उपरोक्त में कोई नहीं
Answer – C

10. निम्नलिखित शब्दों में से द्वंद समास किस शब्द में है –
A. पाप-पुण्य
B. धड़ाधड़
C. कला प्रवीण
D. त्रिभुवन
Answer – A

Also read…..उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पेपर 2016

11. ‘द्वार’ शब्द में प्रयुक्त ध्वनियाँ हैं –
A. द् द्व + आ + र् + अ
B. द्व + आ + र् + अ
C. व + द + आ + र् +अ
D. उपरोक्त में कोई नहीं
Answer – B

12. ‘अनुकूल’ शब्द का विलोम शब्द है-
A. विपक्ष
B. माकूल
C. प्रतिकूल
D. उपरोक्त में कोई नहीं
Answer – C

13. भारत में स्थापित होने वाला पहला राष्ट्रीय उद्यान है:-
A. कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
B. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
C. नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान
D. इनमें से कोई नहीं
Answer – A

14. दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2014 के विजेता गुलजार का वास्तविक नाम है :-
A. संपूर्ण सिंह कालरा
B. प्रबोध चंद भाटिया
C. सुरजीत सिंह कोहली
D. इनमें से कोई नहीं
Answer – A

15. निम्न में कौन उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष हैं :-
A. हरीश रावत
B. विजय बहुगुणा
C. किशोर उपाध्याय
D. गोविंद सिंह कुंजवाल
Answer – D

16. फरवरी 2014 में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन किया गया :
A. देहरादून
B. नोएडा
C. नई दिल्ली
D. इनमें से कोई नहीं
Answer – D

17. ‘रक्त दान दिवस’ मनाया जाता है :
A. 1 अक्टूबर
B. 1 सितंबर
C. 1 नवंबर
D. 1 दिसंबर
Answer – A

18. भटवाडी एवं मोरी तहसील किस जनपद में स्थित है :
A. चमोली
B. उत्तरकाशी
C. टिहरी
D. पौडी
Answer – B

19. जेट इंजन का आविष्कार किसने किया ?
A. कार्ल बेन्ज
B. सर फ्रेंक वाइटल
C. थॉमस सावरी
D. इनमें से कोई नहीं
Answer – B

20. उत्तराखंड के किस जनपद में गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर स्थित है?
A. चमोली
B. पिथौरागढ़
C. देहरादून
D. उत्तरकाशी
Answer – D

1 thought on “उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी(VDO) पेपर 2014”

Leave a Comment

close