हिमाचल प्रदेश की प्रमुख घाटियां – Valleys of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश की प्रमुख घाटियां – Valleys of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है यहाँ की भौगोलिक परिस्थियों के कारण यहाँ अनेक घाटियां हैं हिमाचल प्रदेश की प्रमुख घाटियां – Valleys of Himachal Pradesh निम्नलिखित हैं।

चम्बा

चम्बा घाटी को रावी घाटी के नाम से भी जाना जाता है क्यूंकी रावी नदी इस घाटी के मध्य से बहती है। इस घाटी के दक्षिणी भाग में घने वन हैं, यह घाटी राज्य के उत्तरी छोर पर स्थित है जो जम्मू – कश्मीर से लगि है

कांगड़ा

यह घाटी प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है इस घाटी में गद्दी जनजाति निवास करती है इस घाटी की प्रमुख नदी व्यास नदी है यह घाटी कांगड़ा चित्रकला शैली के लिए प्रसिद्ध है,

कांगड़ा घाटी के प्रमुख नगर धर्मशाला, पालमपुर, कांगड़ा, नूरपुर, आलमपुर आदि हैं।

स्पीति घाटी

स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश राज्य के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। इसमें स्पीति नदी बहती है। “स्पीति” का अर्थ “मध्यभूमि” बताया जाता है, अर्थात् भारत और तिब्बत की सीमावर्ती भूमि।

लाहौल घाटी

लाहौल घाटी मुख्य रूप से चंद्रा और भागा नदियों के संगम के उत्तर में स्थित है यहाँ नाहतांग पर्वत इस घाटी का मुख्य आकर्षण केंद्र है।

कुल्लू-मनाली

कुल्लू मनाली घाटी कुल्लू से रोहतांग दर्रे तक है इसकी कुल लंबाई 75 किलोमीटर तथा चौड़ाई 25 किमी है

कुल्लू घाटी को देव घाटी के नाम से भी जाना जाता है, इस घाटी की प्रमुख नदी व्यास नदी है इस घाटी के प्रमुख नगर कुल्लू, मनाली, नगगर, तथा बंजार हैं।

मनाली में हिडिंबा देवी का 1553 ई. में निर्मित प्राचीन मंदिर है।

सांगला या बासपा घाटी

यह घाटी किन्नौर जिले में स्थित है इस घाटी में बासपा नदी प्रवाहित होती है। यह घाटी अत्यंत उपजाऊ है।

पांगी घाटी

यह घाटी चंबा जिले में स्थित है, इस घाटी में ग्यास पर्वत स्थित है।

Also read…

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख ग्लेशियर

Leave a Comment