अकबर के नवरत्न कौन थे ? Akbar ke 9 Ratan

अकबर के नवरत्न कौन थे ? Akbar ke 9 Ratan

Akbar ke 9 Ratan

इतिहास के किताबों में आपने अकबर के बारे में तो जरूर पढ़ होगा और अकबर के नौ रत्नों के बारे में भी सुना होगा क्या आप जानते हैं अकबर के नवरत्न कौन थे ? अकबर के नवरत्नों के नाम क्या थे Akbar ke 9 Ratan ke naam अगर नहीं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ कर आप जान जाएंगे ।

अकबर 

अकबर जिसका पूरा नाम जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर था वह मुगल वंश का तीसरा शासक था अकबर को अकबर-ऐ-आज़म (अर्थात अकबर महान), शहंशाह अकबर, महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है सम्राट अकबर मुगल साम्राज्य के संस्थापक जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर का पौत्र और नासिरुद्दीन हुमायूं का पुत्र था। जिसका जन्म 15 अक्टूबर 1542 को हुआ था अकबर के बचपन का नाम जलाल था

अकबर 14 फरवरी 1556 को राजगद्दी पर बैठा। 

अकबर के नवरत्न कौन थे ? Akbar ke 9 Ratan

अकबर ने अपने दरबार में 9 विद्वानों की नियुक्ति की थी जिन्हें अकबर के नवरत्न के नाम से भी जाना जाता है। अकबर के नवरत्न हैं –

  1. बीरबल
  2. तानसेन
  3. अबुल फजल
  4. फैजी
  5. राजा मान सिंह
  6. राजा टोडर मल
  7. मुल्ला दो प्याजा
  8. फकीर अज़ुद्दीन
  9. अब्दुल रहीम खान-ए-खाना

बीरबल

बीरबल एक परम बुद्धिमान था जो अकबर का विशेष सलाहकार था बीरबल का वास्तविक नाम महेशदास था बीरबल की बुद्धिमानी की कि कहानिया (काल्पनिक) बहुत अधिक प्रचलित हैं। 

तानसेन

तानसेन अकबर के दरबार में संगीतज्ञ थे जिनका असली नाम तन्ना मिश्रा था। इन्होनें हजरत मुहम्मद गौस से संगीत की शिक्षा ली थी। 

अबुल फजल

अबुल फजल का जन्म आगरा में हुआ था इन्होंनेअकबरनामा और आईने अकबरी की रचना की थी। 

फैजी

फैजी एक प्रसिद्ध कवि था और अबुल फजल के भाई था, जो फारसी में कविता लिखते था और फैजी को अकबर ने अपने बेटे के गणित शिक्षक के पद पर नियुक्त किया था। 

राजा मान सिंह

राजा मान सिंह अकबर की सेना में एक सेनापति थे। 

राजा टोडर मल

राजा टोडरमल अकबर के राजस्व और वित्त मंत्री थे। इन्होंने भूमि-पैमाइश के लिए विश्व की प्रथम मापन-प्रणाली तैयार की थी। 

मुल्ला दो प्याजा

मुल्ला दो प्याजा अकबर के एक सलाहकार थे जो प्याज खाने के भी सौकिन थे। 

फकीर अज़ुद्दीन

फकीर अज़ुद्दीन अकबर के निजी चिकित्सक (हकीम) थे। 

अब्दुल रहीम खान-ए-खाना

अब्दुल रहीम खान-ए-खाना एक कवि थे जो अकबर के संरक्षक बैरम खान के बेटे थे। इन्होंने नगर शोभा नामक रचना की थी, वह अपने ग़ज़ल और दोहों के लिए मशहूर थे। 

Also read…

RAM क्या है – What is RAM in Hindi

भूकंप कैसे आता है ? How does an earthquake occur?

Leave a Comment