बल्ब का आविष्कार किसने किया और कब किया

बल्ब का आविष्कार किसने किया और कब किया?

विद्युत बल्ब (Electric Bulb)

आजकल तो अधिकांश जगह एलईडी बल्बों का इस्तेमाल होता है इससे पहले सीएफ़एल का भी बहुत अधिक इस्तेमाल हुआ लेकिन जो पहला बल्ब था वह एक तापदीप्त बल्ब या इन्कैंडिसेंट बल्ब (incandescent Bulb ) था गरम होने के कारण प्रकाश का उत्सर्जन करने की घटना को तापदीप्ति (incandescence) कहते है इन बल्बों में एक पतला फिलामेन्ट (तार) होता है इस तार से जब बिदयुत धार बहती है तो यह तार गरम होता है और प्रकाश उत्पन्न करता है इस फिलामेन्ट (तार) को काँच के बल्ब के अंदर रखा जाता है ताकि इसमे आक्सिजन न पहुँच पाए और यह खराब न हो जाए।
क्या आप जानते हैं इस बल्ब का आविष्कार किसने किया और कब किया bulb ka avishkar kisne kiya / bulb ki khoj kisne ki

बल्ब का आविष्कार किसने किया और कब किया?

थॉमस एडिसन (Thomas Edison) को आमतौर पर प्रकाश बल्ब के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है थॉमस एडिसन ने 1880 में बल्ब का आविष्कार किया था जिसमें उन्होंने कार्बनीकृत बांस के फिलामेंट का प्रयोग किया था ।

थॉमस एडिसन द्वारा बनाया गया कार्बनीकृत बांस फिलामेंट बल्ब

बल्ब के आविष्कार का संक्षिप्त इतिहास

  • 1809 में  हम्फ्री डेवी (Humphry Davy) ने बैटरी से जुड़े तारों के सिरों के बीच एक charcoal strip लगाई यह पहला प्रकाश बल्ब माना जाता है।
  • 1840 में वारेन डे ला रू (Warren de la Rue) ने एक सील वैक्यूम ट्यूब के अंदर प्लैटिनम फिलामेंट लगाकर बल्ब बनाया, लेकिन प्लैटिनम की वजह से इस बल्ब की लागत बहुत अधिक हो गई।
  • 1875 में  हेनरी वुडवर्ड (Henry Woodward)और मैथ्यू इवांस (Matthew Evans) ने प्रकाश बल्ब का पेटेंट कराया, जो वारेन डे ला रू (Warren de la Rue) द्वारा बनाए गए बल्ब जैसा ही था।
  • 1879 में जोसेफ विल्सन स्वान ने एक कांच का बल्ब बनाया जिसके अंदर से उन्होंने हवा निकाल दी और उसमें उन्होंने प्लैटिनम और कार्बन के फिलामेंट का प्रयोग किया।
  • 1880 में (Thomas Edison) थॉमस एडिसन ने वुडवर्ड और इवांस के पेटेंट को खरीद लिया और कार्बनीकृत बांस के फिलामेंट का प्रयोग करके बल्ब बनाया जो 600 घंटे तक जल सकता था इसी बल्ब को पहला वास्तविक बल्ब मन गया और इसलिए थॉमस एडिसन को बल्ब का आविष्कारक माना जाता है।
  • 1913 में  इरविंग लैंगमुइर (Irving Langmuir) ने एक अक्रिय गैस से प्रकाश बल्ब को भरकर नियॉन लाइट का आविष्कार किया।
  • 1976 में एडवर्ड ई हैमर (Edward E. Hammer) ने CFL (compact fluorescent light) बल्ब का आविष्कार किया।
  • 1997 में  इसामु अकासाकी (Isamu Akasaki) , हिरोशी अमानो (Hiroshi Amano) और शुजी नाकामुरा (Shuji Nakamura) ने पहला एलईडी या light-emitting diode (LED) बल्ब बनाने में कामयाबी हासिल की।

Also read…
1 यूनिट में कितना खून होता है? – 1 unit blood in ml

भारत की खोज किसने की थी?

Leave a Comment