उत्तराखंड की प्रमुख नदियाँ (Major Rivers of Uttarakhand)

उत्तराखंड की प्रमुख नदियाँ (Major Rivers of Uttarakhand)

उत्तराखंड की प्रमुख नदियाँ

उत्तराखंड की प्रमुख नदियाँ

>>यमुना तंत्र

यमुना नदी उत्तरकाशी के बंदरपूंछ पर्वत पर स्थित यमुनोत्री कांठा नमक स्थान से निकालाई है ,यमुना की राज्य में लम्बाई 136 किमी. है,  यमुना की प्रमुख सहायक नदियाँ निम्नलिखित है 

टोंस

यह यमुना की सबसे प्रमुख सहायक नदी है जो उत्तरकाशी में स्थित स्वर्गारोहाणी हिमनद से निकलने वाली सूपिन नदी व हिमांचल प्रदेश से आने वाली रूपिन नदी से मिलकर बनती है टोंस नदी को तमसा नदी के नाम से भी जाना जाता है , टोंस नदी कालसी में यमुना से मिलती है 

इसके अलावा यमुना की कुछ अन्य सहायक नदियां ऋषि गंगा , हनुमान गंगा , भाद्रिगाड , कमलगाड़ ,गिरी आदि है 

 >>गंगा तंत्र

गंगा नदी को गंगा के नाम से देवप्रयाग से जाना जाता है जहाँ अलकनंदा व भागीरथी नदियाँ मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है राज्य में देवप्रयाग के बाद गंगा की कुल लम्बाई 96 किमी है
गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ निम्नलिखित है 

भागीरथी

भागीरथी नदी उत्तरकाशी में गोमुख नामक स्थान से निकलती है 
भागीरथी की प्रमुख सहायक नदियाँ रुद्रगंगा , जान्हवी , सियागंगा, भिलंगना, मिलुन गंगा ,  केदार गंगा आदि है 
पुरानी टिहरी (गणेश प्रयाग) में भागीरथी से भिलंगना  नदी मिलती है जो खतलिंग ग्लेशियर से निकलती है , देवप्रयाग में भागीरथी से अलकनंदा नदी मिलाती है इसके बाद यह गंगा कहलाती है गोमुख से देवप्रयाग तक भागीरथी की लम्बाई 205 किमी है 

अलकनंदा

अलकनंदा नदी चमोली के सतोपंथ ग्लेशियर से निकलती है इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ सरस्वती , लक्ष्मण गंगा , विष्णु गंगा , पाताल गंगा , नंदाकिनी , पिंडर , मन्दाकिनी , कंचन गंगा , क्षीर गंगा , सोनधारा आदि है 
अलकनंदा से केशव प्रयाग (चमोली ) में सरस्वती , विष्णु प्रयाग (चमोली) में विष्णु गंगा , नंदप्रयाग (चमोली) में नंदाकिनी , कर्णप्रयाग (चमोली) में पिंडर , रुद्रप्रयाग में मन्दाकिनी तथा देवप्रयाग में भागीरथी नदी मिलती है 

नयार

गंगा में नयार नदी पौड़ी के फूलचट्टी नमक स्थान पर मिलती है , नयार नदी पूर्वी व पश्चिमी नयार के मिलाने से बनती है 

>>काली (शारदा) तंत्र

काली नदी पिथोरागढ़ जनपद में स्थित लिपुलेख के पास में स्थित कालापानी नामक स्थान से निकलती है , काली की प्रमुख सहायक नदियाँ पूर्वी धौलीगंगा , गोरी गंगा , सरयू , लोहावती , लधिया , कुठीयान्गटी आदि है 
काली नदी से खेला नामक स्थान पर पूर्वी धौलीगंगा ,  जौलजीवी में गोरी जो मिलम हिमनद से निकलती है , पंचेश्वर में सरयू तथा  चम्पावत में लाधिया नदी मिलती है 
सरयू नदी बागेश्वर के सरमूल नामक स्थान से निकलती है इसकी सहायक नदी गोमती ,  पनार , पूर्वी रामगंगा आदि है 

Also read…. उत्तराखंड के प्रमुख संस्थान (Major institutions of Uttarakhand)

>>पश्चिमी रामगंगा नदी

पश्चिमी रामगंगा नदी दूधातोली श्रेणी से निकलती है

>>कोसी नदी

कोसी नदी कौसानी की पहाड़ियों से निकलती है कुमाऊं में इसकी घाटी को धान का कटोरा कहा जाता है 

>>दाबका नदी

यह नैनीताल के गरमपानी नामक स्थान से निकलती है 

 >>गौला नदी

यह नैनीताल के पहाड़ पानी  नामक स्थान से निकलती है 

Next –  उत्तराखंड में नदियों के संगम व नदी किनारे बसे नगर

Also read…. उत्तराखंड के वन (Forests of Uttarakhand)

 

👉 उत्तराखंड सामान्य ज्ञान के लिए यहाँ क्लिक करें|

👉 उत्तराखंड राज्य से सम्बंधित प्रश्नों के क्विज (Quiz) के लिए यहाँ क्लिक करें |

👉 उत्तराखंड समूह ग के सभी हल प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है |

👉 हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करे |

3 thoughts on “उत्तराखंड की प्रमुख नदियाँ (Major Rivers of Uttarakhand)”

  1. नयार नदी फूलचट्टी में गंगा में नहीं मिलती है, बल्कि यह व्यासचट्टी में गंगा से मिलती है। अलकनंदा और भागीरथी के संगम के बाद नयार गंगा की पहली सहायक नदी है जो व्यासचट्टी या व्यासघाट में मिलती है। पैदल यात्रा मार्ग के दिनों व्यासघाट एक प्रमुख चट्टी थी जो देवप्रयाग से 12 किमी पहले है।

    Reply

Leave a Comment