उत्तराखंड : एक परिचय | Uttarakhand : An Introduction

उत्तराखंड : एक परिचय | Uttarakhand :An Introduction

uttarakahnd An introduction...
  • उत्तराखंड रराज्य की स्थापना उत्तर प्रदेश के 13 पहाड़ी जिलो को अलग करके 9 नवम्बर 2000 को देश के 27 वें  तथा हिमालयी राज्यों के क्रम में 11 वें राज्य के रूप में उत्तराँचल नाम से एक नए राज्य का गठन किया गया और  1 जनवरी 2007 को इस राज्य का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया |
  • उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून है उत्तराखंड की प्रथम राज्य भाषा हिंदी तथा द्वितीय राज्यभाषा संस्कृत (2010 से ) है | उत्तराखंड के दो विधानसभा भवन है देहरादून तथा भराड़ीसैण (गैरसैण )| उत्तराखंड के अलावा महाराष्ट्र और  जम्बू कश्मीर के भी दो विधानसभा भवन है |
  • उत्तराखंड राज्य से संबंधित प्रतीक चिन्ह
    • राज्य चिन्ह :  तीन पर्वत चोटिया और उनके बीच में गंगा की 4 लहरे 
    • राज्य पुष्प  :  ब्रह्मकमल (सोसूरिया आबवेलेटा)
    • राज्य पक्षी  : मोनाल (लोफोफोरस इम्पिजेनस)
    • राज्य पशु  : कस्तूरी मृग (मास्कस कइसोगास्टर)
    • राज्य वृक्ष  : बुरांश (रोडोडेन्ड्रोन आर्बोरियम)
    • राज्य वाध्य : ढोल (2015 से )
    • राज्य खेल  : फुटबॉल (2011 से )
    • राज्य गीत  : उत्तराखंड देवभूमि , मात्रभूमि  शत शत वंदन ……….( हेमंत बिष्ट द्वारा लिखित , 2016 में घोषित )

उत्तराखंड के प्रतीक चिन्हों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें |

  • उत्तराखंड राज्य में दो मण्डल कुमाऊ मंडल तथा गढ़वाल मंडल हैं| कुमाऊ मंडल की स्थापना 1854 में  हुई तथा इसका मुख्यालय नैनीताल है | गढ़वाल मंडल की स्थापना 1969 में हुई और इसका मुख्यालय पौड़ी में है |
  • उत्तराखंड राज्य में कुल 13 जिले है जिसमे से  नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथोरागढ़, चम्पावत तथा उधम सिंह नगर कुमाऊ मंडल में तथा पौड़ी गढ़वाल , टिहरी गढ़वाल , उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार  तथा देहरादून गढ़वाल मंडल में है |
  •  उत्तराखंड का कुल भौगोलिक  क्षेत्रफल 53483 वर्ग कि. मी. है | क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला चमोली तथा सबसे छोटा जिला चम्पावत है | क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड देश के कुल क्षेत्रफल का 1.69 % है |
  • 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड की कुल जनसँख्या 1,00,86,292 है जो देश की कुल जनसँख्या का 0.83% है जनसँख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला हरिद्वार तथा सबसे छोटा जिला रुद्रप्रयाग है |

Next – उत्तराखंड के जिले (Districts of Uttarakhand)

2 thoughts on “उत्तराखंड : एक परिचय | Uttarakhand : An Introduction”

Leave a Comment