दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? Duniya ka sabse bada desh

हमने आपको पिछली पोस्ट में बताया था की विश्व / दुनिया में कितने देश हैं यह तो आप जान ही गए होंगे की वर्तमान समय में दुनिया में कुल 195 देश हैं लेकिन क्या आप यह जानते है की क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? Duniya ka sabse bada desh kaun sa hai

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

रूस (Russia) क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश है जिसका कुल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है रूस का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग पाँच गुना है भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से सांतवा सबसे बड़ा देश है

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के 10 सबसे बड़े देश

  1. रूस (Russia) – 17,098,242 किमी
  2. कनाडा (Canada) – 9,984,670 किमी
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) – 9,826,675 किमी
  4. चीन (China) – 9,596,960 किमी
  5. ब्राजील (Brazil) – 8,514,877 किमी
  6. ऑस्ट्रेलिया (Australia) – 7,741,220 किमी
  7. भारत (India) – 3,287,263 किमी
  8. अर्जेंटीना (Argentina) – 2,780,400 किमी
  9. कज़ाकस्तान (Kazakhstan) – 2,724,900 किमी
  10. अल्जीरिया (Algeria) – 2,381,741 किमी

जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

वर्तमान में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश चीन है जिसकी जनसंख्या लगभग 141 करोड़ है भारत जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है। 

जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया के 10 सबसे बड़े देश

  1. चीन (China)– 141 करोड़
  2. भारत (India) – 135 करोड़
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) – 32 करोड़
  4. इंडोनेशिया (Indonesia) – 26 करोड़
  5. ब्राज़िल (Brazil) – 21 करोड़
  6. पाकिस्तान (Pakistan) – 20 करोड़
  7. नाइजीरिया (Nigeria) – 19 करोड़
  8. बांग्लादेश (Bangladesh) – 17 करोड़
  9. रूस (Russia) – 14 करोड़
  10. मेक्सिको (Mexico) – 13 करोड़

Also read…

भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है ?

कलम का सिपाही किसे कहा जाता है?

1 thought on “दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?”

Leave a Comment